{"_id":"6469aec7e41356f7830f4c23","slug":"saptahik-singh-rashifal-22-28-may-2023-weekly-leo-horoscope-in-hindi-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope (22-28 May): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope (22-28 May): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 21 May 2023 11:34 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 21 May 2023 11:34 AM IST
सार
सिंह राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह करियर-कारोबार में तो मनचाही सफलता और लाभ के योग बनेंगे लेकिन रिश्ते-नाते और प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा मुश्किलों भरा रह सकता है।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंह
विज्ञापन
सिंह राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह करियर-कारोबार में तो मनचाही सफलता और लाभ के योग बनेंगे लेकिन रिश्ते-नाते और प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा मुश्किलों भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में भाई-बहन या किसी नाते-रिश्तेदार से वाद-विवाद हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर पूरा नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा वर्षों से बने-बनाए संबंध एक झटके में टूट सकते हैं। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना होगा। व्यापारी वर्ग के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध अत्यधिक खुशियों भरा रहेगा। इस दौरान उनके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है और कारोबार में आ रही परेशानियां दूर होंगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों को सीनियर का पूरा सहयोग मिलने से सभी कार्यों में अनुकूलता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में बढ़ोत्तरी होगी। सेहत सामान्य बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में घरेलू महिलाओं का अधिक समय धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।