फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Singh Rashifal 20 To 26 June 2022 weekly Leo Horoscope in Hindi

Leo Weekly Horoscope (20 To 26 June 2022): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 20 Jun 2022 12:30 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 20 Jun 2022 12:30 AM IST
सार

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी लकी साबित होगा और आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। जिसके कारण आपके भीतर एक अलग ही आत्मविश्वास दिखाई देगा।

विज्ञापन
Saptahik Singh Rashifal 20 To 26 June 2022 weekly Leo Horoscope in Hindi
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंह

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी लकी साबित होगा और आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। जिसके कारण आपके भीतर एक अलग ही आत्मविश्वास दिखाई देगा। सप्ताह की शुरुआत में मनचाहा प्रमोशन या ट्रांस्फर की मनोकामना पूरी हो सकती है, जिससे आपके घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपको अपने करिअर और कारोबार को आगे बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे। इस काम में आपके मित्र काफी मददगार साबित होंगे। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि आपकी खुशियों का बड़ा कारण बनेगी। घर-परिवार से जुड़े किसी बड़े फैसले को लेते समय परिजन का पूरा सहयोग और समर्थन हासिल होगा। विशेष रूप से पिता आपके साथ पूरी तरह से खड़े रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका अधिकांश समय धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में बीतेगा। इस दौरान आपको कोई बड़ा सम्मान भी मिल सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से भी यह सप्ताह काफी शुभ है। यदि आप लव पार्टनर के साथ अनबन चल रही थी तो इस सप्ताह सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और आपका प्रेम एक बार फिर पटरी पर आ जाएगा। कुल मिलाकर लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्यदेव को जल दें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed