फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Singh Rashifal 13-19 Nov 2023 weekly Leo Horoscope in Hindi

Leo Weekly Horoscope (13-19 Nov): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 13 Nov 2023 10:29 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 13 Nov 2023 10:29 AM IST
सार

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान से बचने की बहुत जरूरत है। इस सप्ताह यदि एक कदम पीछे करने पर दो कदम आगे जाने की संभावना बने तो आपको ऐसा करने में बिल्कुल भी गुरेज नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
Saptahik Singh Rashifal 13-19 Nov 2023 weekly Leo Horoscope in Hindi
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंह

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान से बचने की बहुत जरूरत है। इस सप्ताह यदि एक कदम पीछे करने पर दो कदम आगे जाने की संभावना बने तो आपको ऐसा करने में बिल्कुल भी गुरेज नहीं करना चाहिए। साथ ही साथ अपने काम को कल पर टालने की बजाय अतिरिक्त समय देकर समय पर पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को अपने सीनियर और जूनियर दोनों के साथ उलझने की बजाय मिलाजुला कर काम करने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको अपने सेहत और करियर को लेकर जरा भी लापरवाही नहीं करना चाहिए अन्यथा आपको आर्थिक एवं शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए अन्यथा आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है।


रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में छोटे भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव रह सकता है, लेकिन सुखद पहलू यह है कि सप्ताह के उत्तरार्ध तक किसी शुभचिंतक या परिवार के वरिष्ठ सदस्य की मध्यस्थता से सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और आपके रिश्ते एक बार फिर से पटरी पर आ जाएंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको प्रिय चीज की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने पर बात बन सकती है, लेकिन ध्यान रहे किसी को प्रभावित करने के लिए दिखावा न करें अन्यथा आपका मजाक भी बन सकता है। उतार-चढ़ाव भरे समय में आपका जीवनसाथी आपका संबल बनेेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन गाय को गुड़ खिलाएं और सूर्य साधना करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed