{"_id":"6728ab0cecd4844e730e1103","slug":"saptahik-singh-rashifal-04-november-to-10-november-2024-weekly-leo-horoscope-of-this-week-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope (04 to 10 November): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope (04 to 10 November): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 04 Nov 2024 04:39 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 04 Nov 2024 04:39 PM IST
सार
Leo Weekly Horoscope: सिंह राशि के जातकों के सोचे हुए कार्य इस सप्ताह पूरे तो होंगे लेकिन थोड़ा विलंब और दिक्कतों के साथ, क्योंकि उसमें कुछेक अड़चनें आ सकती हैं।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंह राशि
विज्ञापन
सिंह राशि के जातकों के सोचे हुए कार्य इस सप्ताह पूरे तो होंगे लेकिन थोड़ा विलंब और दिक्कतों के साथ, क्योंकि उसमें कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। इस सप्ताह आपको किसी भी विषम परिस्थिति में अपना धैर्य और विवेक खोने से बचना होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों की बात करें तो इस सप्ताह धनागम के मुकाबले व्यय की अधिकता बनी रहेगी। ऐसे में आपको आपके सामने आर्थिक संतुलन को बनाए रखने की थोड़ी सी चुनौती रहेगी।
नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यक्षेत्र में उन लोगों से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी जो अक्सर आपके काम में नीम-नेख निकालते रहते हैं। इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र में आने वाली दिक्कतों को न बढ़ने दें और समय पर उसका समाधान निकालने का प्रयास करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर अचानक से निकलना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का विशेष ख्याल रखें।
विज्ञापन
सप्ताह के उत्तरार्ध में मौसमी बीमारी की चपेट में आने का भय बना रहेगा। यदि आपके प्रेम संबंध में किसी प्रकार की कोई गलतफहमी हो गई थी तो इस सप्ताह किसी महिला मित्र की मदद से वो दूर हो जाएगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी की किसी विशेष सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। परीक्षा—प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाहे फल की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता बनी रहेगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य नारायण को जल देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।