फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Rashifal 24 To 30 June 2024 Know Predictions Of All Zodiac

Aries Weekly Horoscope (24 To 30 June): जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 23 Jun 2024 01:01 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 23 Jun 2024 01:01 PM IST
सार

Aries weekly Horoscope: मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य तेजी से पूरे होते हुए नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में नवीन संभावनाएं बनेंगी।
 

विज्ञापन
Saptahik Rashifal 24 To 30 June 2024 Know Predictions Of All Zodiac
Saptahik Rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेष 

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य तेजी से पूरे होते हुए नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में नवीन संभावनाएं बनेंगी। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर कार्य विशेष में शीघ्र ही सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज से प्रसन्न होकर सीनियर आपको कोई अहम जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। पदोन्नति अथवा मनचाहे तबादले की कामना पूरी हो सकती है। इष्टमित्र अथवा किसी शुभचिंतक की मदद से आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। 


सप्ताह के मध्य में आपको उधार दिया हुआ अथवा कहीं पर फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से मिल सकता है। इस दौरान आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। परिवार में भौतिक सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी। उच्च शिक्षा अथवा विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत लोगों को इस सप्ताह कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। इस राह में आ रही बाधाएं स्वत: दूर होती नजर आएंगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। माता-पिता की ओर से आपको यथासंभव सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। आप अपने लव पार्टनर के दिल में अपनी खास जगह बनाने में कामयाब हो जाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें एवं सिंदूर का टीका लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed