{"_id":"653e438fa7764e995c054f47","slug":"saptahik-mithun-rashifal-30-oct-to-05-nov-2023-oct-weekly-gemini-horoscope-in-hindi-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gemini Weekly Horoscope (30 Oct To 05 Nov 2023 ): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Gemini Weekly Horoscope (30 Oct To 05 Nov 2023 ): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 29 Oct 2023 05:06 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 29 Oct 2023 05:06 PM IST
सार
यदि आप अपने नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो आपको कहीं से अच्छा आफर आ सकता है। इस सप्तााह भले ही आपको अपने सीनियर या जूनियर से मनचाहा सपोर्ट न मिल पाए लेकिन आप अपने दम पर कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करके दिखाएंगे।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिथुन
विज्ञापन
मिथुन राशि के जातकों के करियर-कारोबार के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ है लेकिन रिश्ते-नाते की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है क्योंकि जिस समय आपको अपनों की जरूरत होगी वे काम नहीं आएंगे। यदि आप अपने नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो आपको कहीं से अच्छा आफर आ सकता है। इस सप्तााह भले ही आपको अपने सीनियर या जूनियर से मनचाहा सपोर्ट न मिल पाए लेकिन आप अपने दम पर कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करके दिखाएंगे। इस सप्ताह आपको न सिर्फ अपने-पराए लोगों की पहचान होगी बल्कि आपको जीवन में बड़ी चीजें सीखने को भी मिलेगी। सबसे अहम बात यह कि आप अपने भीतर छिपी हुई ऊर्जा और काबिलियत को पहचान कर उसका सदुपयोग करना अच्छी तरह से सीख जाएंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी भी चीज का निर्णय भावनाओं में बहकर लेने से बचना होगा, अन्यथा फायदे की जगह आर्थिक नुकसान हो सकता है। जीवन के किसी भी चुनौती भरे समय में भले ही तमाम लोग आपका साथ छोड़ दें लेकिन लव पार्टनर या फिर अपका जीवनसाथी आपके साथ खड़ा रहेगा और आपको पूरी तरह से सपोर्ट करेगा। सप्ताह के अंत में किसी धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर पूजा तथा श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।