{"_id":"64d8814c97fe46c0120eeef3","slug":"saptahik-mithun-rashifal-14-20-august-weekly-gemini-horoscope-in-hindi-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gemini Weekly Horoscope (14-20 August): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Gemini Weekly Horoscope (14-20 August): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 13 Aug 2023 12:49 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:49 PM IST
सार
नौकरीपेशा लोगों को अपना टारगेट पूरा करने के लिए न सिर्फ अपने सहयोगियों बल्कि विरोधियों को भी मिलाजुला कर चलना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिथुन
विज्ञापन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में आगे बढ़ने के लिए कुछ चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपना टारगेट पूरा करने के लिए न सिर्फ अपने सहयोगियों बल्कि विरोधियों को भी मिलाजुला कर चलना बेहतर रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके जीवन की प्राथमिकताएं और आवश्यकताएं बदल जाएंगी। इस दौरान आपकी जीवनशैली में खासा बदलाव देखने को मिलेगा और चीजों को आप एक अलग ढंग से करने की सोचेंगे। सप्ताह के मध्य में कामकाजी महिलाओं को अपने घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। इस दौरान आपके घर के किसी प्रिय सदस्य की सेहत भी चिंता का विषय बनेगी। साथ ही साथ भूमि-भवन से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए भी आपको भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। इन सभी परेशानियों के बीच आपके मित्र काफी मददगार साबित होंगे, जिनकी मदद से आप समस्याओं को सुलझाने में काफी हद तक सफल साबित होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस सप्ताह आपको लव पार्टनर से मिलने में मुश्किलें आ सकती हैं। जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। संतान पक्ष से जुड़ी किसी समस्या को लेकर मन चिंतित रहेगा। हालांकि तमाम तरह की कठिनाईयों के बीच आपका जीवनसाथी आपका संबल बनेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।