{"_id":"661b79af5fdfc30f0d0a40be","slug":"saptahik-mesh-rashifal-15-to-21-april-2024-weekly-aries-horoscope-in-hindi-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aries Weekly Horoscope (15 To 21 April) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aries Weekly Horoscope (15 To 21 April) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 14 Apr 2024 04:50 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:50 PM IST
सार
यदि आपको बीते कुछ समय से प्रयास करने पर भी कार्यों के शुभ परिणाम या फिर कहें मनचाही सफलता नहीं मिल रही थी तो इस सप्ताह से मिलना प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेष
विज्ञापन
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलने के लिए आ रहा है। यदि आपको बीते कुछ समय से प्रयास करने पर भी कार्यों के शुभ परिणाम या फिर कहें मनचाही सफलता नहीं मिल रही थी तो इस सप्ताह से मिलना प्रारंभ हो जाएगी। आप पाएंगे कि आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सौभाग्य का साथ मिलना शुरू हो गया है और आपके अटके हुए काम तेजी से पूरे हो रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी और उन्हें अपने सीनियर का पूरा आशीर्वाद मिलेगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है। यह सप्ताह छात्र वर्ग के लिए भी खुशियां और उन्नति को लिए हुए है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए छात्रों को परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। जिन लोगों को बीते कुछ समय से कारोबार में लगातार घाटा झेलना पड़ रहा था, उन्हें मनचाहे लाभ की प्राप्ति होगी। व्यवसाय के विस्तार की योजना साकार रूप लेते हुए नजर आएगी। कुल मिलाकर काम धंधा एक बार फिर तेजी से आगे बढ़ता हुआ नजर आएगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। पूरे सप्ताह सगे-संबंधियों और इष्ट-मित्रों का सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन एक निश्चित समय पर श्री हनुमान जी की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।