{"_id":"66126b56e80d8eb92f0b74f9","slug":"saptahik-meen-rashifal-8-to-14-april-2024-weekly-pisces-horoscope-in-hindi-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pisces Weekly Horoscope (8 To 14 April): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Pisces Weekly Horoscope (8 To 14 April): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 07 Apr 2024 03:22 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 07 Apr 2024 03:22 PM IST
सार
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सहयोग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीन
विज्ञापन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सहयोग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके उपर सीनियर की पूरी कृपा बनी रहेगी। इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। यह सप्ताह पत्रकारिता से जुड़े लोगों, लेखन एवं शोध कार्य करने वालों के लिए अत्यधिक शुभ साबित होगा। उन्हें कार्य विशेष के लिए समाज में सम्मानित किया जा सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने एवं मनचाहा लाभ की प्राप्ति के लिए भरसक प्रयास करेंगे। जिसका उन्हें सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा। उनकी दैनिक आय बढ़ेगी। आय के नये स्रोत खुलेंगे।
बाजार में उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आप विदेश में जाकर बसने अथवा वहां पर उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत थे तो आपकी इस सप्ताह यह कामना पूरी हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। इस दौरान आपके आसपास इष्ट-मित्रों का जमावड़ा बना रहेगा। स्वजनों के साथ पनपी गलतफहमियां संवाद के जरिए दूर होंगी। माता-पिता, गुरु आदि की आप पर विशेष कृपा बरसेगी। यदि आप अभी तक सिंगल थे तो इस सप्ताह आपके जीवन में किसी प्रिय व्यक्ति की इंट्री हो सकती है या फिर आपका विवाह तय हो सकता है। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन अपने माथे पर केसर का तिलक लगाएं और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।