{"_id":"653f38463736f1645902df95","slug":"saptahik-meen-rashifal-30-oct-05-nov-weekly-pisces-horoscope-in-hindi-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pisces Weekly Horoscope (30 Oct- 05 Nov): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Pisces Weekly Horoscope (30 Oct- 05 Nov): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 30 Oct 2023 10:34 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 30 Oct 2023 10:34 AM IST
सार
मीन राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने अभिमान और आलस्य पर काबू पा लेते हैं तो उन्हें अपेक्षा से अधिक लाभ और सफलता प्राप्त हो सकती है।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मीन
विज्ञापन
मीन राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने अभिमान और आलस्य पर काबू पा लेते हैं तो उन्हें अपेक्षा से अधिक लाभ और सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का खूब सहयोग और समर्थन हासिल रहेगा। आप अपने मित्रों की मदद से अपने काम को बेहतर तरीके से करेंगे और नये लक्ष्यों को निर्धारित करेंगे। इस दौरान आप सुख-सुविधा से जुड़ी कोई बड़ी चीज का क्रय कर सकते हैं, जिसके आने से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय का सपना भी सच हो सकता है।
सत्ता-सरकार से जुड़ा कोई अटका काम पूरा हो सकता है। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य की बड़ी उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान अविवाहित व्यक्ति का विवाह तय हो सकता है। समाज सेवा से जुड़े लोगों का किसी विशेष पुरुस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। प्रेम प्रसंग में इस राशि के जातकों को बहुत संभलकर कदम आगे बढ़ाने की जरूरत है अन्यथा बनी बात बिगड़ सकती है। अपने प्रेम संबंध का कहीं पर भी प्रदर्शन करने से बचें अन्यथा बेवजह बदनामी और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को केसर का तिलक लगाकर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।