{"_id":"661268b7ccdbbb253702be3f","slug":"saptahik-makar-rashifal-8-to-14-april-2024-weekly-capricorn-horoscope-in-hindi-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Capricorn Weekly Horoscope (8 To 14 April): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Capricorn Weekly Horoscope (8 To 14 April): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 07 Apr 2024 03:22 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 07 Apr 2024 03:22 PM IST
सार
करियर-कारोबार हेतु किए गये प्रयास में अपेक्षा से कम फल की प्राप्ति होगी। जिसके चलते मन थोड़ा खिन्न रहेगा।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकर
विज्ञापन
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। नौकरीपेशा जातकों के सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ गिर सकता है, जिसे समय पूरा करने के लिए उन्हें अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। करियर-कारोबार हेतु किए गये प्रयास में अपेक्षा से कम फल की प्राप्ति होगी। जिसके चलते मन थोड़ा खिन्न रहेगा। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत छात्रों को मनचाही मुराद पूरा करने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी बात को लेकर कुटुंब में कलह का वातावरण बना रह सकता है। इस दौरान पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद गहरा सकते हैं। संतान अथवा जीवनसाथी से जुड़ी समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। इस दौरान कार्य विशेष में मनचाही सफलता या फिर निजी जीवन से जुड़ी समस्याओं का मन मुताबिक हल न निकलने पर आपके मन में पलायन की इच्छा जगेगी। हालांकि आपको ऐसा करने से बचना होगा क्योंकि आंख मूंद लेने से बिल्ली नहीं भागती। आपको अपने हिस्से में आई जिम्मेदारी का खुद ही निर्वहन करना होगा। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए सगे-संबंधियों के दुख-दर्द में शामिल हों और चुगली करने वाले रिश्तेदारों से दूरी बनाए रखें। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपको इसमें जल्दबाजी दिखाने की बजाय सही समय आने का इंतजार करना उचित रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।