फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik makar Rashifal 17 To 23 June 2024 weekly Capricorn Horoscope in Hindi

Capricorn Weekly Horoscope (17 To 23 June): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 16 Jun 2024 06:19 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 16 Jun 2024 06:19 PM IST
सार

Capricorn Weekly Horoscope: मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह आपको न सिर्फ करियर-कारोबार में बल्कि निजी रिश्तों में कठिनाई का अनुभव करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Saptahik makar Rashifal 17 To 23 June 2024 weekly Capricorn Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मकर

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह आपको न सिर्फ करियर-कारोबार में बल्कि निजी रिश्तों में कठिनाई का अनुभव करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। संपत्ति से जुड़े विवाद के चलते स्वजनों के साथ मतभेद होने की आशंका है। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्य किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की गलती नहीं करनी चाहिए अन्यथा बना-बनाया काम भी बिगड़ सकता है।


व्यवसाय से जुड़े लोगों को अनुचित तरीके से लाभ कमाने से बचना चाहिए। भूलकर नियम-कानून को तोड़ने की गलती न करें। सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछ एक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिसे पूरा करने के लिए आपको धन भी उधार लेना पड़ सकता है। इस सप्ताह रिश्ते-नाते को बेहतर बनाने के लिए आप अपनी तरफ से हर संभव कोशिश करेंगे लेकिन आपको समझना होगा कि आप किसी को कहते क्या हैं और उस तक पहुंचता क्या है। किसी भी गलतफहमी को दूर करने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और रिश्ते की मर्यादा बनाए रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की साधना में रुद्राष्टकं का पाठ करें तथा शनिवार के दिन पीपल के नीचे आटे से बना चौमुखा दीया जलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed