फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 15-21 May weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (15-21 May): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 14 May 2023 11:29 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 14 May 2023 11:29 AM IST
सार

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे, जिसके चलते आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा दिखाई देगी।

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 15-21 May weekly Aquarius Horoscope in Hindi
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे, जिसके चलते आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा दिखाई देगी। नौकरीपेशा लोग अपने सीनियर और जूनियर की मदद से अपने टारगेट को समय से पहले प्राप्त करने में कामयाब होंगे। वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों की बाजार में साख बढ़ेगी। कारोबार में विस्तार और मनचाहे लाभ की कामना पूरी होगी। इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को जहां खूब धन लाभ होगा, वहीं उनके जीवन में खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी। इस दौरान आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। किसी बहुप्रतीक्षित चीज के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान पर्यटन-पिकनिक आदि के प्रोग्राम भी बन सकते हैं। घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ में बीतेगा। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में सुंदरकांड का पाठ करें और बंदरों को गुड़-चना खिलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed