फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 14-20 August August weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (14-20 August): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 13 Aug 2023 01:46 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 13 Aug 2023 01:46 PM IST
सार

कुंभ राशि के जातक इस सप्ताह अपने सोचे हुए कार्य को समय पर करने में कामयाब होंगे। जिसके कारण इनके भीतर एक अलग ही ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा।

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 14-20 August August weekly Aquarius Horoscope in Hindi
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातक इस सप्ताह अपने सोचे हुए कार्य को समय पर करने में कामयाब होंगे। जिसके कारण इनके भीतर एक अलग ही ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के बड़े अवसर मिल सकते हैं। हालांकि इन सभी के बीच में निजी जीवन से जुड़ी कुछ समस्याएं भी आपके सिर पर बोझ की तरह बनी रहेंगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके मित्र काफी मददगार साबित होंगे, जिनकी मदद से आप तमाम तरह की समस्याओं से उबरने में कामयाब हो जाएंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस दौरान अचानक से आर्थिक लाभ होने के आसार हैं। आपको बाजार में आई तेजी का खास लाभ मिल सकता है। बाजार में फंसा पैसा भी आसानी से निकल सकता है। इस दौरान विदेश से जुड़े काम करने वालों को अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। उनके हाथ कोई बड़ा कांट्रैक्ट लग सकता है। यदि किसी मामले को लेकर आप कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगा रहे थे तो आपके आपके विरोधी सुलह-समझौते की पहल कर सकते हैं या फिर फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद और परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से पर्यटन या तीर्थाटन के योग बनेंगे। आपकी यात्रा सुखद एवं मन को सुकून देने वाली होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने संबंध और सेहत दोनों का विशेष ख्याल रखना होगा। इस दौरान मौसमी बीमारी के चलते आपको शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमी के चलते लव पार्टनर से दूरियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान निजी संबंधों को बेहतर बनाने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा बेलपत्र या शमीपत्र चढ़ाकर करें तथा शिव चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed