{"_id":"64d887220c9c1e20b8059483","slug":"saptahik-kumbh-rashifal-14-20-august-august-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (14-20 August): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (14-20 August): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 13 Aug 2023 01:46 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:46 PM IST
सार
कुंभ राशि के जातक इस सप्ताह अपने सोचे हुए कार्य को समय पर करने में कामयाब होंगे। जिसके कारण इनके भीतर एक अलग ही ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुंभ
विज्ञापन
कुंभ राशि के जातक इस सप्ताह अपने सोचे हुए कार्य को समय पर करने में कामयाब होंगे। जिसके कारण इनके भीतर एक अलग ही ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के बड़े अवसर मिल सकते हैं। हालांकि इन सभी के बीच में निजी जीवन से जुड़ी कुछ समस्याएं भी आपके सिर पर बोझ की तरह बनी रहेंगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके मित्र काफी मददगार साबित होंगे, जिनकी मदद से आप तमाम तरह की समस्याओं से उबरने में कामयाब हो जाएंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस दौरान अचानक से आर्थिक लाभ होने के आसार हैं। आपको बाजार में आई तेजी का खास लाभ मिल सकता है। बाजार में फंसा पैसा भी आसानी से निकल सकता है। इस दौरान विदेश से जुड़े काम करने वालों को अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। उनके हाथ कोई बड़ा कांट्रैक्ट लग सकता है। यदि किसी मामले को लेकर आप कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगा रहे थे तो आपके आपके विरोधी सुलह-समझौते की पहल कर सकते हैं या फिर फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद और परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से पर्यटन या तीर्थाटन के योग बनेंगे। आपकी यात्रा सुखद एवं मन को सुकून देने वाली होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने संबंध और सेहत दोनों का विशेष ख्याल रखना होगा। इस दौरान मौसमी बीमारी के चलते आपको शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमी के चलते लव पार्टनर से दूरियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान निजी संबंधों को बेहतर बनाने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा बेलपत्र या शमीपत्र चढ़ाकर करें तथा शिव चालीसा का पाठ करें।