फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 06-12 March weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (06-12 March): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 05 Mar 2023 04:55 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 05 Mar 2023 04:55 PM IST
सार

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी घी घना तो कभी सूखा चना जैसी स्थिति लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत काफी भाग-दौड़ भरी रह सकती है।

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 06-12 March weekly Aquarius Horoscope in Hindi
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी घी घना तो कभी सूखा चना जैसी स्थिति लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत काफी भाग-दौड़ भरी रह सकती है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों के सिर पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसे निबटाने के लिए उन्हें अतिरिक्त समय और परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। घर के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत भी इस दौरान आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। हालांकि इन तमाम परेशानियों के बीच आपको अपनी सेहत और संबंध का विशेष ख्याल रखना होगा। इस दौरान दिनचर्या में बदलाव या फिर मौसमी बीमारी के चलते आपको शारीरिक पीड़ा हो सकती है। किसी पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने पर आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। हालांकि इन तमाम विघ्न और बाधाओं के बावजूद धन सप्ताह के उत्तरार्ध में धन प्राप्ति के साधनों में बढ़ोत्तरी होगी, हालांकि उसके मुकाबले खर्च की भी अधिकता भी रहेगी। इस दौरान परिवार व मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और श्री सुंदरकांड का पाठ करें। 

यह भी पढ़ें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed