फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kark Rashifal 7-13 August weekly Cancer Horoscope in Hindi

Cancer Weekly Horoscope (7-13 August) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 06 Aug 2023 02:07 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 06 Aug 2023 02:07 PM IST
सार

नौकरीपेशा लोगों पर इस सप्ताह कामकाज का अतिरिक्त बोझ गिर सकता है तो वहीं कारोबार से जुड़े लोगों को बाजार में आई मंदी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Saptahik kark Rashifal 7-13 August weekly Cancer Horoscope in Hindi
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने करियर-कारोबार से जुड़ी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों पर इस सप्ताह कामकाज का अतिरिक्त बोझ गिर सकता है तो वहीं कारोबार से जुड़े लोगों को बाजार में आई मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके कामकाज में बाधा डालने का काम करेंगे। ऐसे में आपको अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले खुलासा करने से बचना होगा। नौकरीपेशा लोगों की इस सप्ताह अचानक से जिम्मेदारी बदलने या फिर तबादला होने से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से मनचाहा सहयोग न मिल पाने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। निजी जीवन में भी आपसी रिश्तों में किसी बात को लेकर खटास हो सकती है। इन सभी कठिन परिस्थितियों के बीच आपके द्वारा वाणी और व्यवहार में नियंत्रण रखना श्रेयस्कर रहेगा। इस दौरान लोगों की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करें और किसी भी तरह के वाद-विवाद में फंसने से बचें।
विज्ञापन


कर्क राशि के जातक इस सप्ताह वाहन सावधानी के साथ चलाएं। चोट-चपेट लगने की आशंका है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके आत्मविश्वास और आत्मीय रिश्तों दोनों में कमी देखने को मिलेगी। इस दौरान आपके लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन में भी गलतफहमियां पनप सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा तथा शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed