{"_id":"64d881ddf547f97121070e63","slug":"saptahik-kark-rashifal-14-20-august-weekly-cancer-horoscope-in-hindi-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cancer Weekly Horoscope (14-20 August) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Cancer Weekly Horoscope (14-20 August) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 13 Aug 2023 01:05 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:05 PM IST
सार
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने निजी जीवन और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस सप्ताह आप अपनी बुद्धि और विवेक के बल पर अपने कार्य को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्क
विज्ञापन
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने निजी जीवन और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस सप्ताह आप अपनी बुद्धि और विवेक के बल पर अपने कार्य को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। आपको कोई महत्वपूर्ण पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत थे तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो जाएगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से किसी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर मिलेगा। सत्ता-सरकार से जुड़े लोग भी आपके लिए मददगार साबित होंगे। इस सप्ताह आय के अतिरिक्त स्रोत बनने के कारण आपकी इनकम में इजाफा होगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो आपकी सेहत सामान्य रहने वाली है। रिश्ते नातों को लेकर आप इस सप्ताह ज्यादा संवेदनशील नजर आएंगे। अपनी तमाम तरह की व्यस्तता के बीच आपकी कोशिश अपनों के साथ अधिक समय बिताने की रहेगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन भी सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं जल चढ़ाकर शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।