फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kark Rashifal 12- 18 June weekly Cancer Horoscope in Hindi

Cancer Weekly Horoscope (12- 18 June) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 11 Jun 2023 04:35 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 11 Jun 2023 04:35 PM IST
सार

कर्क राशि के जातकों को सप्ताह किसी भी काम को बेहद सावधानी और समझदारी के साथ करने की जरूरत रहेगी अन्यथा उन्हें लेने के देने पड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Saptahik kark Rashifal 12- 18 June weekly Cancer Horoscope in Hindi
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों को सप्ताह किसी भी काम को बेहद सावधानी और समझदारी के साथ करने की जरूरत रहेगी अन्यथा उन्हें लेने के देने पड़ सकते हैं। इस सप्ताह आपको उन लोगों से बेहद सावधान रहने की जरूरत रहेगी जो अक्सर आपका काम बिगाड़ने में लगे रहते हैं। साथ ही साथ आपको उन लोगों से भी उचित दूरी बनाई रखनी होगी जो आपके जरिए अपने काम को सिद्ध करने की जुगत लगाते रहते हैं। शेयर बाजार, सट्टा आदि में धन लगाने से बचें और किसी भी जोखिम भरी योजना या व्यवसाय में धन लगाने की भूल बिल्कुल न करें, अन्यथा फायदे की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में संतान से जुड़ी कोई चिंता आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकती है। इस दौरान आपको अचानक से लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी और अपेक्षा से कम फल देने वाली साबित होगी। कामकाजी महिलाओं को सप्ताह के उत्तरार्ध में घर और कायक्षेत्र के बीच सामंजस्य बनाने में मुश्किलें आ सकती हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सप्ताह के अंत में किसी तीर्थ स्थल या पर्यटन स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। 
उपाय: प्रतिदिन किसी शिवालय में जाकर या फिर अपने घर में शिवलिंग को जल दें और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed