{"_id":"66f00285ab29328cb103fcfd","slug":"saptahik-kanya-rashifal-23-to-29-september-2024-weekly-virgo-horoscope-in-hindi-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (23 to 29 september): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (23 to 29 september): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 22 Sep 2024 05:12 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:12 PM IST
सार
Saptahik kanya Rashifal: कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह स्वजनों के सहयोग से आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह स्वजनों के सहयोग से आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। लंबे समय से अटके कार्यों में गति आएगी। आपको करियर और कारोबार में तरक्की करने के अवसर प्राप्त होंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह के पूर्वार्ध में कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस सप्ताह अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। मनचाही जगह पर तबादला संभव है।
यह सप्ताह विदेश से जुड़े कारोबार अथवा कार्य करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। आपके कार्य-व्यापार में वृद्धि होगी। व्यवसाय में धन लाभ से आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी और कारोबार में विस्तार की योजना सफल होती हुई नजर आएगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो इस दौरान आपकी आय के एक अधिक साधन बनेंगे। संभ्रांत लोगों के साथ संबंध स्थापित होंगे, जिनके जरिए आपको भविष्य में लाभ प्राप्ति संभव है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। वैवाहिक जीवन सुखयम बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की पूजा दूर्वा चढ़ाकर करें तथा पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।