फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kanya Rashifal 15-21 May weekly Virgo Horoscope in Hindi

Virgo Weekly Horoscope (15-21 May) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 14 May 2023 11:15 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 14 May 2023 11:15 AM IST
सार

कन्या राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह जीवन से जुड़ी किसी बड़ी समस्या को दूर करके राहत पहुंचाने वाला रहेगा।

विज्ञापन
Saptahik kanya Rashifal 15-21 May weekly Virgo Horoscope in Hindi
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह जीवन से जुड़ी किसी बड़ी समस्या को दूर करके राहत पहुंचाने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको वह खबर सुनने को मिलेगी, जिसका आपको लंबे समय से इंतजार रहा होगा। भूमि-भवन से जुड़े विवाद का हल आपसी बातचीत से निकल आएगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर होंगी। घर-परिवार के किसी अविवाहित व्यक्ति का विवाह तय होने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। विदेश से जुड़े कारोबार या वहां पर नौकरी करने वालों को इस दौरान कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। किसी के साथ हाल-फिलहाल में हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। विवाहित लोगों के घर में नए सदस्य का आगमन हो सकता है। मौसमी बीमारी से सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ और तुलसी जी की सेवा करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed