{"_id":"65757e60db0c28259b0ab29a","slug":"saptahik-kanya-rashifal-11-17-dec-2023-weekly-virgo-horoscope-in-hindi-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (11-17 Dec): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (11-17 Dec): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 10 Dec 2023 02:52 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 10 Dec 2023 02:52 PM IST
सार
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको सुख और सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके सोचे हुए काम समय मित्रों और सहयोगियों की मदद से समय पर पूरे होंगे।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको सुख और सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके सोचे हुए काम समय मित्रों और सहयोगियों की मदद से समय पर पूरे होंगे। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो आपको कारोबार में खासा लाभ होने की उम्मीद है। सप्ताह के मध्य में आप कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं। इस दौरान की गई यात्राएं और व्यवसाय से संबंधित किए प्रयास सफल होंगे। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। यह सप्ताह विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों और विदेश में अपना करियर तलाश रहे लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा।
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर आप पर पूरी तरह से मेहरबान नजर आएंगे। टीम वर्क के जरिए आप कोई बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह के मध्य में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान आपके निजी जीवन से जुड़ी किसी बड़े परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन
पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर हो सकती हैं। इस सप्ताह आपके परिजनों का व्यवहार उत्तम बना रहेगा। भाई-बहनों से सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर-परिवार में कोई धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति से लंबे समय बाद मिलने का अवसर प्राप्त होगा। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम-प्रसंग में आ रही अड़चनें किसी महिला मित्र की मदद से दूर होंगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की पूजा करें तथा गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।