फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kanya Rashifal 04 July To 10 July 2022 weekly Virgo Horoscope in Hindi

Virgo Weekly Horoscope (04 July To 10 July 2022) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 04 Jul 2022 12:41 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 04 Jul 2022 12:41 AM IST
सार

सप्ताह की शुरुआत में आपको पूर्व में किए गए किसी बड़े निर्णय या कार्य से लाभ और सम्मान मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन
Saptahik kanya Rashifal 04 July To 10 July 2022 weekly Virgo Horoscope in Hindi
जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्या

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों की किस्मत के सितारे इस सप्ताह बुलंदी पर नजर आ रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको पूर्व में किए गए किसी बड़े निर्णय या कार्य से लाभ और सम्मान मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। जोश एवं पराक्रम में वृद्धि होने के कारण लंबे समय से अटके काम को निबटाने में सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे। सत्ता-सरकार से लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में धार्मिक-सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। किसी संस्था या व्यक्ति विशेष के साथ जुड़कर बड़ा कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में मांगलिक कार्य की रूपरेखा तैयार होगी। युवाओं का विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। यदि आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे थे तो बात बन जाएगी। इस काम में आपकी महिला मित्र काफी मददगारी साबित होगी। वहीं पहले से प्रेम संबंध में चल रहे लोगों के बीच प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के लिए लंबी या छोटी दूरी की यात्रा घूमने-फिरने निकल सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें। घर से किसी विशेष कार्य को करने के लिए निकलते समय अपनी मां या मां समान स्त्री का आशीर्वाद प्राप्त करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed