{"_id":"6326c2c71ec61d75f5414126","slug":"saptahik-dhanu-rashifal-19-25-september-2022-weekly-sagittarius-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagittarius Weekly Horoscope (19-25 September): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sagittarius Weekly Horoscope (19-25 September): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 19 Sep 2022 12:21 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:21 AM IST
सार
धनु राशि के लिए यह सप्ताह थोड़ा व्यस्तता लिए रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आप पर कामकाज का अचानक से बड़ा बोझ आ सकता है।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धनु
विज्ञापन
धनु राशि के लिए यह सप्ताह थोड़ा व्यस्तता लिए रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आप पर कामकाज का अचानक से बड़ा बोझ आ सकता है। जिसे निबटाने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान घरेलू विवाद भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगे। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद को लेकर स्वजनों के साथ टकराव करने से बचें और ऐसे मामले को संवाद के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। सप्ताह के मध्य में कामकाज में छोटी-मोटी रुकावटे आ सकती हैं लेकिन वह किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से शीघ्र ही दूर हो जाएंगी। इस दौरान आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। किसी भी तरह की लापरवाही आपको अस्पताल के चक्कर लगाने के लिए मजबूर कर सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों की भले ही प्रगति धीमी हो लेकिन लाभ निरंतर बना रहेगा। इसी प्रकार नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे, जिससे उनके पास पैसों की आवक बनी रहेगी। इस सप्ताह आपकी अपने लव पार्टनर के साथ बेहतर ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। आपसी प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन भी सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु जी की पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. गुरुवार के दिन गाय को चने की दाल खिलाएं।