{"_id":"64314cf4d3103c7e2e0c7953","slug":"saptahik-dhanu-rashifal-10-16-april-weekly-sagittarius-horoscope-in-hindi-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagittarius Weekly Horoscope (10-16 April): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sagittarius Weekly Horoscope (10-16 April): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 09 Apr 2023 12:44 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:44 PM IST
सार
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए काम पूरे होते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धनु
विज्ञापन
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए काम पूरे होते हुए नजर आएंगे। जिसके चलते आपके भीतर गजब का उत्साह और ऊर्जा देखने को मिलेगी। इस दौरान आप अपने सभी कार्यों को गंभीरतापूर्वक करने का प्रयास करेंगे, जिसके आपको सुखद परिणाम भी प्राप्त होंगे। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में जरा ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके चलते आप खुद के लिए कम समय निकाल पाएंगे। कुल मिलाकर कामकाज की व्यस्तता के चलते भागदौड़ की स्थिति बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में प्रभावी लोगों के साथ संपर्क होगा, जिनकी मदद से भविष्य में लाभदायक योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में आपको मौसमी बीमारी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने से स्वास्थ्य संंबंधी कुछेक दिक्कतें आ सकती हैं। इस दौरान खान-पान का विशेष ख्याल रखें। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा और नारायण कवच का पाठ करें।