फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Planet Transit 2022: 30 साल बाद शुक्र-बुध की युति से बना राजयोग, इन राशि वालों को धनलाभ

Mon, 27 Jun 2022 11:21 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 27 Jun 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
Rajyog formed by Venus Mercury After 30 Years Know These Zodiac Signs Get Wealth Know More
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की भूमिका - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल का असर सभी राशियों के जातकों पर जरूर पड़ता है। इसके अलावा दो ग्रहों की युति भी मनुष्यों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। इस समय दो ग्रहों की युति बनी हुई है,दरअसल 18 जून को सुख और वैभव प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में आ चुके हैं। जहां पर पहले से वाणी, बुद्धि और व्यापार के दाता ग्रह बुध मौजूद हैं। ऐसे में वृषभ राशि में बुध और शुक्र ग्रह की युति बन रही है। ज्योतिष के अनुसार बुध और शुक्र ग्रह आपस में मित्रता का भाव रखते हैं। इसके अलावा करीब 30 वर्षों बाद शनिदेव अपनी मूल त्रिकोण राशि में विराजमान हैं। इस तरह के कुछ राशि के जातकों की कुंडली में महापुरुष राजयोग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हौ कौन-कौन सी हैं ये राशियां...

Rajyog formed by Venus Mercury After 30 Years Know These Zodiac Signs Get Wealth Know More
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि: बुध-शुक्र की युति से आपकी राशि में महापुरुष राजयोग का निर्माण हो रहा है। इससे आप भाग्यशाली होंगे। कार्यों में आ रही बाधाएं अब समाप्त होंगी और अच्छी सफलताएं प्राप्ति होंगी। करियर में नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेंगे। नौकरी के अच्छे-अच्छे मौके मिल सकते हैं। प्रमोशन हो सकता है जिस कारण से आपका मन प्रसन्न रहेगा। समाज में पद-प्रतिष्ठा और यश की प्राप्ति होगी। कार्य के संबंध में आप विदेश की यात्राएं कर सकते हैं। 
Rajyog formed by Venus Mercury After 30 Years Know These Zodiac Signs Get Wealth Know More
Leo - फोटो : अमर उजाला

सिंह राशि: आपके लिए दो राजयोग का निर्माण देखने को मिल रहा है। पहला शश और दूसरा मालव्य राजयोग। आपके लिए अचानक से धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहा है। व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। किसी नई योजनाओं पर काम आगे की तरफ बढ़ सकता है। नौकरी में बदलाव के अच्छे संकेत हैं जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। निवेश के लिए समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है।  आपके लिए कई तरह की अनुकूल स्थितियों का निर्माण हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajyog formed by Venus Mercury After 30 Years Know These Zodiac Signs Get Wealth Know More
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि: आपके लिए दो महापुरुष राजयोग का निर्माण की तरह के वरदान से कम नहीं है। नौकरी और व्यापार में अच्छे प्रस्ताव आने से आपकी खुशियां कई गुना बढ़ जाएगी। परिवार में प्रेम और शान्ति का माहौल रहेगा। पैतृक संपत्ति के विक्रय से आपको अच्छी रकम खाते में आ सकती है। नौकरी में बदलाव हो सकता है जो आपके लिए सकारात्मक कदम होगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा भी मिल सकता है या फिर किसी नई योजना पर दूसरों से बातचीत हो सकती है। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा लेकिन आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Rajyog formed by Venus Mercury After 30 Years Know These Zodiac Signs Get Wealth Know More
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि: ऐशोआराम और भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत हैं। नई प्रॉपटी में निवेश का अच्छा समय है आपको इसका कई गुना लाभ आने वाले समय में मिलेगा। नया घर भी खरीद सकते हैं। नौकरी के लिए समय बहुत ही अनुकूल रहेगा। कारोबार में बढ़ोतरी के अच्छे संकेत हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलने की वजह से रूके हुए कार्य पूरे होंगे। समय बहुत ही आपके लिए अच्छा है। बुध-शुक्र की युति आपको नए मुकाम तक ले जाएंगे। समय बेहतर परिणाम देंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed