फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   rahu mangal yuti in mesh rashi and shani vakri in makar know prediction and impact on world

Predictions: मंगल-राहु का योग और वक्री शनि का प्रकोप, जुलाई में ग्रहों का नया मंत्रिमंडल होगा संवेदनशील

Sun, 10 Jul 2022 01:08 PM IST
विनोद शुक्ला मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिषविद्, चंडीगढ़
मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिषविद्, चंडीगढ़ Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 10 Jul 2022 01:08 PM IST
सार

मंगल-राहु का योग,शनि का प्रकोप 15 अगस्त तक विश्व में प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं की बाढ़ ला सकते हैं। हमें बड़े भूकंप,रेल या वायु दुर्घटना,जल समाधियों,भूस्खलन,धार्मिक उन्माद व हिंसा,जनाक्रोश,बड़े राजनीतिक उलटफेर,किसी लोकप्रिय नेता या अभिनेता के शोक से सावधान रहना होगा

विज्ञापन
rahu mangal yuti in mesh rashi and shani vakri in makar know prediction and impact on world
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की भूमिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रहों की आकाशीय मंत्रिमंडल 15 अगस्त तक धरती की सरकारें और शक्लें बदल देगी। इस जुलाई मास में राहु और मंगल,दो विनाशकारी तथा विघटनकारी ग्रहों की युति मेष राशि में चल रही है। इसके अतिरिक्त शनि कुंभ राशि से मकर राशि में वक्री गति से आ गए हैं। सूर्य भी कर्क राशि में होंगे। कुल मिलाकर यह समय दुनिया के लिए बहुत संवेदनशील रहेगा।

विज्ञापन


यदि घटनाक्रम देखें तो,मुख्य देशों के राज्याध्यक्षों के लिए यह कालखण्ड परिवर्तनशील है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या हुई,इंग्लैंड के प्रधानमंत्री को त्यागपत्र देना पड़ा,श्रीलंका के राष्ट्र्पति को निवास छोड़ना पड़ा,भारत में राष्ट्र्पति बदलेंगे। यूक्रेन में भी ऐतिहासिक परिवर्तन संभावित है। इसके अलावा धार्मिक उन्माद बढ़ा,हत्याएं और प्राकृतिक आपदाएं बढ़ीं। सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी के विरुद्ध आवाज उठी। अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से मौतें हुई,चंडीगढ़ के एक स्कूल में पेड़ गिरने से एक बच्ची की मृत्यु हुई,कई घायल हुए। देश के विभिन्न भागों में वर्षा के कारण जानमाल के नुकसान में वृद्धि हुई। अमेरिका में पहली बार आकाश का रंग हरा देखा गया । कुछ लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में तो यह हर साल होता ही रहता है,कौन सी नई बात है? परंतु ज्योतिषीय दृष्टि से देखने पर पता चलता है कि राहू-मंगल का अंगारक गठबंधन तथा शनि का वक्री होकर मकर राशि में आना ही इन व्यापक परिवर्तनों का कारण है।
विज्ञापन


मंगल-राहु का योग,शनि का प्रकोप 15 अगस्त तक विश्व में प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं की बाढ़ ला सकते हैं। हमें बड़े भूकंप,रेल या वायु दुर्घटना,जल समाधियों,भूस्खलन,धार्मिक उन्माद व हिंसा,जनाक्रोश,बड़े राजनीतिक उलटफेर,किसी लोकप्रिय नेता या अभिनेता के शोक से सावधान रहना होगा और आपात प्रबंधन को ओर मजबूत बनाने पर ध्यान देना होगा। मेष राशि वाले लोगों को इस अवधि में वाहन चलाने में,मेडिकल सर्जरी,दांपत्य जीवन,जमीन के सौदों आदि में अधिक सावधान रहना चाहिए। मकर राशि के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में ,अपने ही कुलीग्ज के षड़यंत्रों से सावधान रहना चाहिए। प्रापर्टी विवादों से बचने का समय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed