फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Pitru Paksha 2024 Remedies of Black sesame Kaale til ke upay to get the blessings of Pitru

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में पूजा के दौरान जरूर करें काले तिल के उपाय, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद

Sat, 14 Sep 2024 02:24 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 14 Sep 2024 02:24 PM IST
सार

मान्यताओं की मानें तो पितृ पूजा में तिल के प्रयोग से पितृ प्रसन्न होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप पितरों की पूजा में तिल का उपयोग कैसे कर सकते हैं और तिल से बने कौन से उपाय हैं जो आपको लाभ दिलाएंगे। 

विज्ञापन
Pitru Paksha 2024 Remedies of Black sesame Kaale til ke upay to get the blessings of Pitru
pitru paksha til ke upay - फोटो : amar ujala

विस्तार

Pitru Paksha 2024 Kaale Til Ke Upay: अगर हमें अपने पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता रहेगा तो हमारे जीवन की कई परेशानियां खत्म हो जाएंगी। वैसे तो हमें अपने पितरों को हमेशा याद रखना चाहिए, अगर आप अपने पितरों को याद नहीं रख सकते हैं, तो भी आप पितृ पक्ष के दौरान उनका श्राद्ध कर सकते हैं। 16 दिनों तक चलने वाले पितृ पक्ष की शुरुआत 17 सितंबर 2024 को होगी और श्राद्ध पक्ष 2 अक्टूबर को समाप्त होगा। इस दौरान पितृ पूजा में तिल का उपयोग करना भी बहुत महत्वपूर्ण है। मान्यताओं की मानें तो पितृ पूजा में तिल के प्रयोग से पितृ  प्रसन्न होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप पितरों की पूजा में तिल का उपयोग कैसे कर सकते हैं और तिल से बने कौन से उपाय हैं जो आपको लाभ दिलाएंगे। 

विज्ञापन


तिल से जुड़े उपाय 

  • पितृ पक्ष के दौरान हम पितरों का श्राद्ध और तर्पण करते हैं। जब आप पितरों को तर्पण दे रहे हों तो आपको जल में थोड़े से तिल में जरूर  मिलाने चाहिए, इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। इसके साथ ही यम को भी तिल अतिप्रिय हैं, इसलिए भी पितरों का तर्पण काले तिल से करने का विधान है। 
  • विज्ञापन
  • पितृ पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि के दिन भी विष्णु पूजन में आपको काले तिलों का इस्तेमाल करना चाहिए। माना जाता है कि भगवान विष्णु को पितृ पक्ष के दौरान अगर तिल अर्पित किए जाएं, तो जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती है। भगवान विष्णु प्रसन्न होकर आपको सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अगर आपके जीवन में बार-बार अड़चनें आ रही हैं तो पितृ पक्ष में आने वाले शनिवार के दिन आपको पवित्र नदियों में तिल प्रवाहित करने चाहिए, ऐसा करने से आपके पितृ भी प्रसन्न होते हैं और शनि देव की भी आपको कृपा मिलती है। यह उपाय आपके जीवन में आने वाली सभी अड़चनों को दूर कर सकता है। 
  • अगर दूध में काले तिल मिलाकर, इस दूध को आप पीपल की जड़ में डालें तो सौभाग्य में वृद्धि होती है। आपको पितृ पक्ष के दौरान यह उपाय अवश्य करके देखना चाहिए। माना जाता है कि पितृ पक्ष के दौरान हमारे पूर्वज धरती पर आते हैं और पीपल के वृक्ष में निवास करते हैं। इसलिए यह उपाय आपके पितरों को प्रसन्न करता है। 

काले तिल से कैसे करें अपने पितरों को प्रसन्न
हिन्दू धर्मग्रन्थों के अनुसार प्रवर्तक देवता का नाम अर्यमा है। पितृ पक्ष में पितरों का सम्मान करने के साथ-साथ उनकी पूजा का भी प्रावधान है। अर्यमा को भी काले तिल प्रिय हैं इसलिए आप उन्हें काले तिल का भोग भी लगा सकते हैं. परिणामस्वरूप, हमारे पूर्वजों के देवता प्रसन्न होते हैं, और हमारे पूर्वजों की आत्माओं को भी शांति मिलती है। (अर्यमन या अर्यमा या अर्यमान प्राचीन हिन्दू धर्म के एक देवता हैं जिनका उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है।)



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed