{"_id":"68d0f12d702db2bf64077f9b","slug":"october-2025-grah-gochar-planetary-transits-in-october-lucky-zodiac-signs-benefits-details-2025-09-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर माह में सूर्य समेत कई ग्रहों का होगा परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
अक्तूबर माह में सूर्य समेत कई ग्रहों का होगा परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:28 AM IST
सार
October 2025 Grah Gochar: अक्तूबर माह में कई ग्रहों का गोचर होगा जिससे कई राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। इस माह आपके अधूरे काम पूरे होंगे और नौकरी में जिम्मेदारी मिल सकती है।
विज्ञापन
1 of 4
अक्तूबर माह में ग्रहों का राशि परिवर्तन
- फोटो : adobe stock
October 2025 Grah Gochar : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्तूबर का महीना ग्रह और नक्षत्रों की चाल व स्थिति के अनुसार बहुत ही खास रहने वाला है। इस माह में कई बड़े-बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन देखने को मिलेगा, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर और देश-दुनिया पर देखने को मिलेगा। इस महीने बुध, मंगल, शुक्र ग्रह की स्थितियों में बदलाव देखने को मिलेगा, जिसके चलते नवपंचम, मालव्य और रुचक जैसे राजयोगों का निर्माण होने वाला है।
अक्तूबर माह में सबसे पहले 3 अक्तूबर को बुध राशि परिवर्तन करेंगे। फिर इसी माह 24 अक्तूबर को दोबारा राशि परिवर्तन करेंगे। इसके बाद 9 अक्तूबर को शुक्र कन्या राशि में गोचर करेंगे और 17 अक्तूबर को सूर्य तुला राशि में गोचर करेंगे। वहीं मंगल का गोचर वृश्चिक राशि में जाकर रूचक नाम का राजयोग का निर्माण होगा। वहीं इस माह में शनि मीन राशि में पहले की तरह वक्री अवस्था में, गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं अक्तूबर में किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
2 of 4
धनु राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए अक्तूबर का महीना बहुत ही लाभकारी और शुभ रहेगा। इस राशि वालों को किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको नई नौकरी के अवसर मिल सकते है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी जिससे इस माह आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। इस माह आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जो लोग किसी के साथ किसी बिजनेस में साझेदार हैं उनको उनको कोई अच्छी डील मिल सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए अक्तूबर का महीना बहुत ही खास रहेगा। ग्रहों की विशेष कृपा रहेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। जो काम लंबे समय से रुका हुआ था वह पूरा हो सकता है। इस दौरान दोस्तों संग किसी योजना में भाग ले सकते हैं। कुछ वाद-विवाद जो लंबे समय से चल रहा था उसका निपटारा हो सकता है। इस माह रिश्तों में साथी संग भावनात्वक रूप से जुड़ाव महसूस होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए अक्तूबर का महीना बहुत ही अच्छा बीतेगा। आपको अपने भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। कुछ जरूरी काम जो इस माह रुके हुए थे उसके पूरे होने परिवार से धन-धान्य में बढ़ोतरी हो सकती है। करियर-कारोबार में आपको एक नई ऊंचाईयां आपको प्राप्त होगी। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।