फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Navpancham Rajyog 2026 Shani Guru Planetry Position Positive Impact On These Zodiac Sign

कर्मफल दाता शनि और गुरु का नवपंचम राजयोग, इन राशियों को मिलेगा करियर और धन में लाभ

Fri, 21 Aug 2026 07:13 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 21 Aug 2026 07:13 PM IST
सार

01 सितंबर 2026 को शनि और गुरु की विशेष कोणीय स्थिति से नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा जिससे कुछ राशि वालों को अच्छा अर्थिक लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
Navpancham Rajyog 2026 Shani Guru Planetry Position Positive Impact On These Zodiac Sign
नवपंचम राजयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्योतिष में ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं जिसका असर देश-दुनिया के साथ सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। सभी ग्रहों में शनि और गुरु का विशेष महत्व होता है। आपको बता दें शनि अभी मीन राशि में व्रकी अवस्था में विराजमान हैं और गुरु अपनी उच्च राशि में हैं। 01 सितंबर को इन दोनों ग्रहों के बीच कोणीय स्थिति का निर्माण हो रहा है जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। आइए जानते हैं इससे किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन


मेष राशि पर नवपंचम राजयोग का प्रभाव
01 सितंबर को शनि और गुरु के कोणीय स्थिति से बना नवपंचम राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। इससे भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा और मान-सम्मान में वृद्धि के योग बनेंगे। करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करने में आपको कामयाबी मिलेगी। प्रमोशन में वृद्धि के योग है। 

विज्ञापन

Shani Gochar 2026: बुध के नक्षत्र में शनि का गोचर, तुला सहित इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

विज्ञापन
विज्ञापन


कर्क राशि पर नवपंचम राजयोग का असर
कर्क राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। इस राशि के जातकों को बंपर लाभ के योग बनेंगे। नौकरीपेशा जातकों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यापार में धन लाभ के योग बनेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। समाज में मान-सम्मन में वृद्धि होगी। 

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण के दिन राहु-चंद्रमा की युति, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

मकर राशि पर प्रभाव
मकर रासि वालों पर नवपंचम राजयोग का अच्छा असर देखने को मिलेगा। इस राशि के जातकों को कार्यों में नए-नए तरह के प्रोजेक्ट में मिलने कामयाबी होगी। व्यापार में लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी और कार्यक्षेत्र में कई तरह के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आपको किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ कार्य आपका फिर से पूरा हो सकता है। 

Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन 4 राशियों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, भाग्य देगा हर कदम पर साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

September Lucky Horoscope 2026: इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed