फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Money Plant Vastu Tips and Its Direction Benefits of Money Plant News in Hindi

Money Plant Vastu Tips: घर के इस कमरे में मनी प्लांट लगाते समय न करें ऐसी गलतियां, नहीं मिलता फल

Thu, 20 Jul 2023 02:57 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 20 Jul 2023 02:57 PM IST
सार

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर बेडरूम के अंदर किस दिशा में मनी प्लांट का पौधा रखना होता है शुभ।

विज्ञापन
Money Plant Vastu Tips and Its Direction Benefits of Money Plant News in Hindi
money plant: मनी प्लांट के पौधे को दक्षिण- पूर्व में ही रखना शुभ माना गया है

विस्तार

Money Plant Vastu Tips: वास्तुशास्त्र के अनुसार कई तरह के पौधों में घर के आसपास फैली नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने की क्षमता होती है। मनी प्लांट भी इसी तरह का एक पौधा होता है जिसका वास्तु शास्त्र में विशेष महत्व होता है। मनी प्लांट जहां पर भी लगा हुआ होता है वहां की खूबसूरती बढ़ जाती है। जिन घरों में मनी प्लांट का पौधा लगा होता है वहां पर कभी भी नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं होती है। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह भी माना जाता है। शुक्र ग्रह जैसे सभी को मालूम है कि यह भौतिक सुख-सुविधा, सौभाग्य, धन-दौलत और सौंदर्य का कारक माना जाता है। वास्तु में घर पर मनी प्लांट को लगाने के बारे में कुछ नियम बताए गए हैं। अगर इन नियमों का ध्यान से पालन किया जाय तो घर में हमेशा ही सुख-सुविधा और धन-दौलत भरा रहता है। घर पर मनी प्लांट को लोग अलग-अलग जगहों पर लगाते हैं। कई लोग इसे बालकनी में लगाते है तो कुछ लोग बेडरूम में भी मनी प्लांट के पौधे को लगाते हैं। 

विज्ञापन


जो लोग मनी प्लांट के पौधे को बेडरूम में लगाते हैं उन्हे वास्तु के कुछ नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अगर इन नियमों की अनदेखी करते हैं तो घर में धन दौलत और सुख-सुविधा में बढ़ोतरी होने के बजाए आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं बेडरूम में मनी प्लांट को लगाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन


शयनकक्ष में मनी प्लांट 
- वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर बेडरूम में मनी प्लांट का पौधा लगाया जाता है तो इससे व्यक्ति का मूड अच्छा रहता है। 
- बेडरूम में मनी प्लांट लगाते समय इस बात विशेष ध्यान रखना चाहिए कि इसे बेड से सटा नहीं होना चाहिए। 
- मनी प्लांट को अगर आप बेडरूम में रखना चाहते हैं तो इसे टेलीविजन या फिर कंप्यूटर के टेबल के आसपास रख सकते हैं। दरअसल मनी प्लांट के पौधे में रेडिएशन को कम करने की क्षमता होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- बेडरूम में मनी प्लांट के पौधे को रखते समय इसे किस दिशा में रखें इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार मनी प्लांट को पूर्व, दक्षिण, उत्तर और दक्षिण-पूर्व की दिशा में रख सकते हैं।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में कभी भी मनी प्लांट के पौधे को पश्चिम या फिर दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए।
- वहीं अगर आप मनी प्लांट के पौधे को बाथरूम में रखना चाहते है तो वहां पर भी इसे रख सकते हैं। 
- मनी प्लांट को हमेशा घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए क्योंकि इस दिशा को भगवान गणेशजी की दिशा मानी जाती है और भगवान गणेश विध्नहर्ता हैं।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed