फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   may month horoscope rahu guru transit impact on these zodiac sign

मई माह में होगा 6 ग्रहों का राशि परिवर्तन, इन राशि वालों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव

Wed, 30 Apr 2025 04:52 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 30 Apr 2025 04:52 PM IST
सार

मई माह में गुरु और राहु-केतु का गोचर होगा। गुरु और राहु-केतु के गोचर करने से देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। 

विज्ञापन
may month horoscope rahu guru transit impact on these zodiac sign
मई माह में गुरु का गोचर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

मई का महीना ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से बहुत ही खास रहने वाला है। मई माह में कुल मिलाकर 6 ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इन 6 ग्रहों में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण देवगुरु बृहस्पति और राहु-केतु भी होंगे। गुरु और राहु-केतु के मई माह में गोचर करने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं मई माह में किन-किन ग्रहों का गोचर होगा।
विज्ञापन


मई माह में ग्रहों का गोचर 
बुध गोचर 

ग्रहों का राजकुमार और बुद्धि, वाणी और संचार के कारक ग्रह बुध 07 मई को को मेष राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद इसी माह 18 मई को ये मेष राशि में अस्त हो जाएंगे। अस्त के बाद बुध 23 मई को शुक्र के स्वामित्व वाली राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। मई माह में दो बार बुध के राशि परिवर्तन करने से मिथुन, सिंह, कर्क, तुला, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए शुभ साबित होगा। 
विज्ञापन


सूर्य गोचर 
आत्मा के कारक ग्रह सूर्य 14 मई को शुक्रदेव की राशि वृषभ राशि में गोचर करेंगे। 

गुरु गोचर 
देवगुरु बृहस्पति करीब 13 महीनों के बाद 14 मई को बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। गुरु के मिथुन राशि में प्रवेश करने के साथ ही ये यहां अतिचारी हो जाएंगे। गुरु का मिथुन राशि में गोचर देश-दुनिया के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। देवगुरु बृहस्पति के गोचर करने से मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए मई का महीना शुभ रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Guru Gochar 2025: देवगुरु बृहस्पति करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

राहु गोचर 2025
गुरु के गोचर करने के बाद 18 मई को पापी और छाया ग्रह राहु मीन राशि से कुंभ राशि में गोचर करेंगे। राहु के कुंभ राशि में गोचर करने से दुनिया में तनाव, रोग और महामारी का प्रकोप रहेगा। वहीं अगर राहु के गोचर करने से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव की बात करें तो मेष, वृषभ, कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। 

केतु गोचर 2025
18 मई को केतु का गोचर शाम 05 बजकर 08 मिनट पर सिंह राशि में होगा। केतु के गोचर का व्यापक प्रभाव देश-दुनिया में देखने को मिलेगा। 

May Shubh Muhurat: मई माह में इन शुभ मुहूर्त में खरीदें घर, दुकान या वाहन, यहां देखें शुभ मुहूर्त

शुक्र गोचर 2025
31 मई 2025 को शुक्र मेष राशि में गोचर करेंगे। इससे चार राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। ये राशियां होंगी- मिथुन, कर्क, सिंह और कुंभ। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed