फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Kundali Analysis And Predictions of Rajasthan CM Shri Ashok Gehlot

Predictions: राजस्थान के सीएम श्री अशोक गहलोत की जन्मपत्री का विश्लेषण

Mon, 10 Apr 2023 04:05 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 10 Apr 2023 04:05 PM IST
सार

शनि जनता का कारक होते हैं और कन्या राशि के शनि को ज्योतिष में शुभ माना गया है। इसलिए अशोक गहलोत पर जनता का भरोसा कायम रहता है। 

विज्ञापन
Kundali Analysis And Predictions of Rajasthan CM Shri Ashok Gehlot
क्या कहती है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कुंडली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

1 - भाग्य स्थान के स्वामी शनि जनता के भाव यानी चौथे भाव में विराजमान होकर राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। शनि जनता का कारक होते हैं और कन्या राशि के शनि को ज्योतिष में शुभ माना गया है। इसलिए अशोक गहलोत पर जनता का भरोसा कायम रहता है। 
विज्ञापन


2 - शनि की दशम भाव पर दृष्टि और दशम भाव में गजकेसरी योग का होना अति शुभ है। दशम भाव में बने इस राजयोग के कारक छोटी सी जगह से शुरू हुआ उनका जीवन आज सीएम हाउस तक पहुँच गया है। गुरु स्वयं दशमेश है इसलिए केन्द्राधिपत्य राजयोग का भी निर्माण हो रहा है। शनि गुरु के आपसी दृष्टि संबंध के कारण धर्म में रूचि और सबको साथ लेकर चलने वाले है। इन पर कभी करप्शन का आरोप गुरु के कारन ही नहीं लगा। 
विज्ञापन


3 - लग्नेश बुध जो की वाणी के कारक है वो साहस और पराक्रम भाव के स्वामी सूर्य के साथ लाभ भाव में उसी भाव के स्वामी मंगल के साथ विराजमान है। मंगल साहस का कारक है और सूर्य के साथ बैठकर सत्ता की बुलंदी देने का काम किया है। बुध मंगल की युति के कारण कुटनीति कूट कूट भरी है और इसलिए ही राजनीति का जादूगर इन्हे कहा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


4 - द्वादश भाव में शुक्र खुद बलवान होकर बैठे है और शनि से उनका त्रिकोण का संबंध है। इसके कारण उन्हें कांग्रेस के दूसरे राज्यों के चुनावी प्रभार का मौका मिलता है। महिलाओं के लिए लोक कल्याणकारी योजना लाकर इन्होने अच्छी लोकप्रियता हासिल की। जाहिर सी बात है इस चुनाव में इन्हे महिलाओं का साथ मिलने वाला है। 

5 -  नवम भाव में विराजमान राहु के कारण राज्य में सांप्रदायिक तनाव से हानि होती है। राहु की दृष्टि लग्न पर होने के कारण अपने ही आस पास के लोगों से जातक को  खतरा होता है लेकिन ज्योतिष के नियम के अनुसार बुध बलवान होकर राहु के अशुभ प्रभाव को नष्ट करता है इसलिए राहु इन्हे इतना नुकसान नहीं दे पाया। सत्ता पक्ष को अस्थिर करने की कोशिश असफल हुई। 


6 - इनकी कुंडली में 6 ग्रह नवम, दशम और एकादश भाव में विद्यमान है जिसके कारण कुंडली अति बलवान हो गई है। वर्तमान गोचर देखे तो अक्टूबर तक इन्हे परेशान करने की पूरी कोशिश होगी। उसके बाद इनकी जोरदार वापसी होगी। सम्भावना है कि दोबारा ये सीएम बने।

यह भी पढ़ें-
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed