फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आस्था ही नहीं ग्रहों से भी जुड़ें हैं व्रत, करते ही चमक जाएगी किस्मत

Tue, 04 Dec 2018 01:34 PM IST
-डॉ. विनय बजरंगी, ज्योतिषाचार्य व कर्म संशोधक
-डॉ. विनय बजरंगी, ज्योतिषाचार्य व कर्म संशोधक Updated Tue, 04 Dec 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
know 9 planets vrat vidhi and remedies by Dr. Vinay Bajrangi
grahon se jude vrat

पृथ्वी पर जन्म लेते ही व्यक्ति ग्रहों से जुड़ जाता है। किसी भी व्यक्ति के प्रारब्ध को निरुपित करने वाले सौर मंडल के नौ ग्रह हैं। जिनका शुभ-अशुभ प्रभाव उस पर पड़ता है। ग्रहों की शुभता पाने और उनसे जुड़े दोष को दूर करने के लिए व्रत एवं जाप का प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि 9 ग्रहों से जुड़े किन व्रत एवं जप को करके चमत्कारिक लाभ पाया जा सकता है —

know 9 planets vrat vidhi and remedies by Dr. Vinay Bajrangi
surya puja

सूर्य देवता का व्रत –
भगवान भास्कर की शुभ ऊर्जा को पाने के लिए १२ रविवार, ३० रविवार, या एक वर्ष तक व्रत रखा जा सकता है। व्रत के दिन स्नान—ध्यान के प्रश्चात तांबे की लोटे में शुद्ध जल, लाल रोली या चंदन, अक्षत, लाल पुष्प आदि डालकर ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र बोलते हुए अघ्र्य दें। साथ ही इस मंत्र का कम से कम ३ माला जप अवश्य करें। इस व्रत के प्रभाव से शुभ फल में वृद्धि, आरोग्य, शत्रु शमन तथा तेज प्राप्त होता है।

know 9 planets vrat vidhi and remedies by Dr. Vinay Bajrangi
Blood Moon Eclipse

चंद्र देवता का व्रत –
मनुष्य के मन के अधिपति चंद्र देवता की कृपा पाने के लिए कम से कम १, १६ या ५४ सोमवार व्रत रहना चाहिए। इस दिन स्नान—ध्यान के पश्चात् ‘ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्राय नमः’ का न्यूनतम ३, ५ या ११ माला पाठ सफेद वस्त्र पहन कर करें। भोजन में नमक का प्रयोग न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
know 9 planets vrat vidhi and remedies by Dr. Vinay Bajrangi
मेष राशि - फोटो : mars

मंगल देवता व्रत –
साहस और आत्मविश्वास के कारक मंगल देवता की कृपा पाने के लिए मंगलवार का व्रत नियम संयमपूर्वक रहना चाहिए। यह व्रत न्यूनतम २१ या ४५ मंगलवार रहना चाहिए तथा नियमपूर्वक ‘ॐ अं अंगारकाय नमः’ का ३, ५ या ७ माला जाप करना चाहिए। इस व्रत में भी नमक का प्रयोग न करें। मंगल देव के इस व्रत से कर्ज से मुक्ति और संतान का सुख प्राप्त होता है।

विज्ञापन
know 9 planets vrat vidhi and remedies by Dr. Vinay Bajrangi
डेमो - फोटो : डेमो

बुध देव का व्रत –
विद्या, धन और समृद्धि पाने के लिए १७, २१ या ४५ बुधवार व्रत रखना चाहिए। व्रत के दिन हरे कपड़े पहनें और ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का पाठ ३, ५ या १७ माला करना चाहिए। भोजन में मूंग से बनी वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए। बातचीत या विद्या से कार्य करने वालों के लिए यह व्रत अत्यंत लाभकारी होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed