Horoscope Today, 24 September 2020: पांच राशियों को मिल सकता है मुनाफा, बाकी दिनभर रहें सतर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा।भाग्य की प्रबलता आपके कई बिगड़े हुए काम बना देगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा। काम के सिलसिले में भी दिन मजबूत है। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी। जीवनसाथी से झड़प संभव है शांति से काम लें प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मन में अलग-अलग विचार आएंगे। धार्मिक कामों में भी मन लगेगा। यकायक खर्चों में तेजी आपको परेशान कर सकती है। आपकी सेहत ठीक ठाक रहेगी। काम के सिलसिले में दिनमान थोड़ा कमजोर है, इसलिए सावधानी बरतें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में कोई गलतफहमी पैदा हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय का गुस्सा झेलने के लिए तैयार रहें।
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बिजनेस से लाभ का रास्ता दिखाई देगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में भी आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी आपको एक उत्तम जीवन साथी नजर आएगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन को एंजॉय करेंगे, बस किसी भी तरह की झड़प से बचें। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है। आपको प्रोन्नति मिल सकती है।
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। खर्चों में एकाएक तेजी आएगी और आप बीमार भी पड़ सकते हैं, इसलिए सावधानी रखनी जरूरी होगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में ईमानदारी एक दूसरे के दिल में जगह बनाएगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के बदलते स्वभाव से थोड़े दुखी हो सकते हैं। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत रहेगा और आप काफी खुश होंगे।