वृषभ राशिचक्र में दूसरी राशि होती है। यह पृथ्वी तत्व की राशि होती है और इसके स्वामी ग्रह शुक्रदेव होते हैं। इस राशि के जातक बहुत ही शांत और स्वभाव मे कोमल प्रवृत्ति के होते हैं। इस राशि के जातक धन, दौलत, सुख-सुविधा और ऐशोआराम जीवन जीना पसंद करते हैं। इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव होने के कारण इनका रुझान सौंदर्य, कला, सिनेमा और भोग विलास की तरफ ज्यादा रहता है। ये लोग अपने जीवन में खूब धन कमाते हैं और हर तरह की लग्जरी जीवन जीने का लुप्त उठाते हैं। वृषभ राशि के जातकों को सुंदरता बहुत ज्यादा ही आकर्षित करती है।
{"_id":"68b6a0535414007f0b07bdeb","slug":"horoscope-2025-vrishabh-rashifal-taurus-horoscope-september-to-december-rashifal-prediction-2025-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साल 2025 के खत्म होने में 4 माह बाकी, जानिए वृषभ राशि के लिए कैसे बीतेंगे सितंबर, अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
साल 2025 के खत्म होने में 4 माह बाकी, जानिए वृषभ राशि के लिए कैसे बीतेंगे सितंबर, अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर
Tue, 02 Sep 2025 04:09 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 02 Sep 2025 04:09 PM IST
सार
VrishabhRashifal 2025: वृषभ राशि वालों के लिए साल 2025 के आखिरी चार महीने कैसे बीतेंगे, आइए जानते हैं करियर, कारोबार से लेकर लव लाइफ तक।
विज्ञापन
वृषभ राशिफल 2025
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा सितंबर 2025?
- फोटो : amar ujala
सितंबर 2025
सितंबर का महीना साल 2025 के बाकी बीते महीनों के मुकाबले अच्छा बीतेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और लगातार पूरे महीनों अच्छा लाभ मिलेगा। लेकिन इस माह आपको अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। अपने परिवार में वरिष्ठ जनों का आदर करें। परिवार में सभी सदस्यों के साथ सहयोग बनकर चलना होगा। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में रुचि बढ़ेगी। सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। सुंदर वस्तुओं के प्रति रूझान बढ़ेगा। अगर आप गायक हैं तो आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो खान-पान में संयम बरतना होगा। संपत्ति खरीदने बेचने के कारण कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। इस महीने आपको सलाह दी जाती है कि आप किसी के बहकावे में नहीं आए। धैर्य पूर्वक अपना काम करें। माता-पिता के साथ संबंध में कठोरता आ सकती है। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा अक्तूबर 2025?
- फोटो : amar ujala
अक्तूबर 2025
अक्तूबर माह में वृषभ राशि वालों को एक साथ कई तरह के लाभ के अवसर मिलेंगे। भाग्य का अच्छा साथ पूरे महीनों में दिखाई देगा। आसानी के साथ इस माह आपको धन की प्राप्ति होगी। आपके कुछ कार्यों को इस महीने आप पूरा कर सकते हैं। धन आगमन के संकेत प्राप्त होंगे। वाहन की खरीदारी के लिए समय अनुकूल है। इस महीने के अंत में आप कोई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। यदि आप रियल स्टेट में काम कर सकते हैं तो आपको फायदा होगा। माता-पिता की ओर से स्नेह सुख प्राप्त होगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा के प्रति सक्रिय रहेंगे। वृषभ राशि के जातक इस महीने विदेश भी जा सकते हैं। प्रेम प्रसंग में एक दूसरे के प्रति विश्वास में वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में सोच विचार कर निर्णय लेना होगा।

वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा नवंबर 2025?
- फोटो : amar ujala
नवंबर 2025
नवंबर माह वृषभ राशि के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। लेकिन आपको इस माह ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। अचानक धन लाभ की स्थिति बनेगी। आपके जो मित्र हैं उनसे आपको फायदा हो सकता है। हालांकि इस महीने आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण भी रखना होगा। अपने स्वभाव में सुधार लाने का प्रयास करें। आप किसी पर्यटन स्थल की यात्रा कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। इस महीने के अंत में धन लाभ की संभावना है। भाई बहनों का व्यवहार अच्छा रहेगा। हालांकि आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान भी रहना होगा। आपके मन में पैसा कमाने की इच्छा पैदा होगी। आपके प्रेम प्रसंग की बात करें तो इस महीने कुछ तनाव दिखाई दे रहा है। पति-पत्नी के बीच भी हल्का-फुल्का मतभेद हो सकता है। संतान पक्ष की बात करें तो घर में किसी नन्हे सदस्य का आगमन हो सकता है। पति-पत्नी को एक दूसरे के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
साल 2025 के खत्म होने में 4 माह बाकी, जानिए मेष राशि के लिए कैसे बीतेंगे सितंबर, अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर

वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर 2025?
- फोटो : amar ujala
दिसंबर 2025
साल का आखिरी महीना कुछ अलग तरह का रहेगा। आपके लिए महीना मिलाजुला रहेगा। ग्रहों की चाल आपको कुछ परेशानियां दे सकता है लेकिन आपको कई मौके पर लाभ भी देगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो यह महीना ठीक ठाक रहेगा। हालांकि डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। इस महीने सितारों की चाल बता रही है कि किसी बड़े काम में आपका पैसा अचानक से खर्च हो सकता है। किसी पर आसानी से विश्वास नहीं करना है। अपने शत्रुओं से सावधान रहें। कुछ रुके हुए कार्य बन सकते हैं। स्वयं को अनुशासित रखना होगा। पारिवारिक दायित्व का ध्यान रखें ,माता-पिता से वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। विवाद से बचना होगा। जमा पूंजी का सदुपयोग करें। धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। आप किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। अपने व्यवहार को अच्छा बनाकर रखें। समाज में आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया जा सकता है। इसलिए अपने शत्रुओं से भी बचकर चलना होगा। इस महीने विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में अधिक नहीं लगेगा। प्रेम प्रसंग में छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव की संभावना बनेगी।