फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Guru Uday 2023 Mesh Rashi Jupiter Rise in Aries These 3 Zodiac Signs Get Benefits

Guru Uday 2023: 27 अप्रैल को उदय होंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 3 राशि के जातकों को होगा धन लाभ

Fri, 21 Apr 2023 09:19 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 21 Apr 2023 09:19 AM IST
सार

देवगुरु बृहस्पति अस्त अवस्था में ही 22 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करेंगे वहीं 27 अप्रैल को गुरु उदय हो जाएंगे। मेष राशि में गुरु के उदय होने से 3 राशि के जातकों को अच्छा लाभ होगा।

विज्ञापन
Guru Uday 2023 Mesh Rashi Jupiter Rise in Aries These 3 Zodiac Signs Get Benefits
Guru Uday 2023: मेष राशि के जातकों के लिए गुरु प्रथम भाव में उदय होंगे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवगुरु बृहस्पति अस्त अवस्था में ही 22 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करेंगे वहीं 27 अप्रैल को गुरु उदय हो जाएंगे। मेष राशि में गुरु के उदय होने से 3 राशि के जातकों को अच्छा लाभ होगा। आइए जानते हैं कि वो 3 राशियां कौन सी हैं। 
विज्ञापन


मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए गुरु प्रथम भाव में उदय होंगे। इसके प्रभाव से आपको अपने भाग्य का साथ मिलने वाला है वहीं धार्मिक यात्राओं के योग भी दिखाई दे रहे हैं। इस समय आपको अपने परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है। संतान पक्ष से आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे और प्रेम विवाह करने की सोच रहे हैं तो घर वालों की हांमी मिल सकती है। इस समय वैवाहिक जीवन में भी भरपूर ख़ुशी रहेगी। 
विज्ञापन


सिंह राशि - इस राशि के जातकों के लिए गुरु भाग्य स्थान में उदय होंगे। इसके प्रभाव से आपको अपने गुरु और पिता का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। इस समय आपको समाज में मान सम्मान भी मिलेगा और कार्य स्थल पर आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस समय शेयर मार्किट में काम कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा होने वाला है। अगर आप महिला है तो आपके लिए कोई प्रेम प्रस्ताव भी सामने आ सकता है। इस समय आर्थिक दृष्टि से भी समय अनुकूल रहने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धनु राशि - इस राशि के जातकों के लिए देव गुरु पंचम भाव में उदय होंगे जो कि संतान और प्रेम का भाव है। गुरु के उदय होने से छात्र वर्ग के लिए पढ़ाई में आ रही बाधा खत्म होगी। इस समय सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापारी वर्ग के लिए भी समय अच्छा रहने वाला है। अगर आप कही निवेश करने की सोच रहे है तो आपके लिए अच्छा समय है। संतान के साथ आप इस समय कहीं पिकनिक के लिए बाहर घूमने जा सकते है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed