फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Chandra Grahan 2022 Date Sutak Time India Bangalore Delhi Noida Uttar Pradesh Mumbai West Bengal Hyderabad

Chandra Grahan 2022 Timing: भारत में आज कब और कहां दिखेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, कब से शुरू होगा सूतक ?

Tue, 08 Nov 2022 10:44 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 08 Nov 2022 10:44 AM IST
सार

Timing Of Chandra Grahan 2022 In India: साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का स्पर्श काल दोपहर 02 बजकर 39 मिनट पर शुरू हो जाएगा। वैदिक पंचाग के अनुसार यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत के कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में दिखाई देगा जबकि बाकी जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Chandra Grahan 2022 Date Sutak Time India Bangalore Delhi Noida Uttar Pradesh Mumbai West Bengal Hyderabad
Chandra Grahan 2022: 08 नवंबर को सुबह से ही ग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाएगा। भारत में ग्रहण लगने के कारण इसका सूतक काल मान्य होगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chandra Grahan 2022 Date Sutak Time India Delhi Noida Uttar Pradesh Mumbai Bangalore West Bengal Himachal: आज 08 नवंबर को साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण 15 दिनों के अंतराल पर दूसरा ग्रहण होगा। इसके पहले साल का अंतिम सूर्य ग्रहण दिवाली के दूसरे दिन यानी 25 अक्तूबर 2022 को पड़ा था। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जिसे दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा लेकिन भारत में ज्यादतर जगहों पर यह चंद्र ग्रहण आंशिक होगा केवल भारत के पूर्वोत्तर हिस्सों में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा। भारत में ग्रहण पड़ने के कारण इसका सूतक काल मान्य होगा। आइए जानते हैं भारत में कहां-कहां दिखाई देगा यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण।
विज्ञापन


Chandra Grahan 2022 LIVE Updates: जानिए आज आपके शहर में कितने बजे दिखेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण
विज्ञापन


भारत में चंद्र ग्रहण और सूतक का समय
मंगलवार 08 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है। यह भारत में दिखाई देने के कारण इसका सूतक काल मान्य होगा। धार्मिक नजरिए से जब भी ग्रहण लगता है तो सूतक काल लग जाता है। सूतक को अशुभ समय माना गया है जिसमें किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं किया जाता है। सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ करने की मनाही होती है और मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिये जाते हैं। साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का स्पर्श काल दोपहर 02 बजकर 39 मिनट पर शुरू हो जाएगा। वैदिक पंचाग के अनुसार यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत के कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में दिखाई देगा जबकि बाकी जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह चंद्र ग्रहण मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा। इस दिन मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल तीसरे भाव में वक्री चाल में विराजमान होंगे, जब चंद्रमा राहु के साथ स्थिति होंगे। अक्सर चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा के साथ केतु होता है और सूर्य के साथ राहू परंतु इस ग्रहण पर सूर्य के साथ केतु है और चंद्र के साथ राहू विराजमान है,इसलिए ज्योतिषीय दृष्टि से इसे बहुत अच्छा नहीं माना जा रहा है।।

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण- 08 नवंबर 2022, मंगलवार

ग्रहण की शुरुआत- दोपहर 02:39 मिनट से

भारत में ग्रहण- 4:23 से 6:19 तक

सूतक प्रारंभ- सुबह 09:21 मिनट से 

देश में चंद्रग्रहण

पूर्ण चंद्र ग्रहण : कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची और ईटानगर 

आंशिक ग्रहण : शेष भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण

दुनिया में चंद्र ग्रहण: उत्तरी-पूर्वी यूरोप,एशिया,ऑस्ट्रेलिया,प्रशान्त महासागर,उत्तर और दक्षिण अमेरिका 
 

आपके शहर में चंद्र ग्रहण का समय

शहर कब से शुरू शहर कब से शुरू
दिल्ली 5.28 नोएडा 5.30
अमृतसर 5.32 लखनऊ 5.16
भोपाल 5.36 लुधियाना 5.34
जयपुर 5.37 शिमला     5.20
मुंबई 6.01 कोलकाता 4.52
रायपुर 5.21 पटना 5.00
इंदौर 5.43 देहरादून 5.22
उदयपुर 5.49 गांधीनगर 5.55

Chandra Grahan 2022 Effects: 8 नवंबर को है साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानिए कुंभ राशि पर क्या होगा इसका प्रभाव

Chandra grahan: चंद्र ग्रहण के दिन मंगल, शनि, सूर्य और राहु आमने-सामने, इन राशियों पर पड़ेगा अधिक असर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed