Chandra Grahan 2022 LIVE: चंद्र ग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करें
{"_id":"6369ae255519721245454a94","slug":"chandra-grahan-8-nov-2022-live-india-date-timings-sutak-kaal-time-lunar-eclipse-effects-on-rashi-daan-upay","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandra Grahan 2022 LIVE: चंद्र ग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करें","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Tue, 08 Nov 2022 06:43 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 08 Nov 2022 06:43 PM IST
खास बातें
Khagras Chandra Grahan Lunar Eclipse 2022 Ends :आज लगा चंद ग्रहण अब समाप्त हो चुका है। भारत में शाम 5 बजकर 20 मिनट पर चंद्र ग्रहण दिखना आरंभ हुआ था। यह चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 19 मिनट पर समाप्त हो गया। साल के अंतिम चंद्र ग्रहण का भारत में मोक्ष काल आया। यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण था। अब अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, 2025 को नजर आएगा, हालांकि इससे पहले अक्टूबर 2023 में, भारत में एक छोटा आंशिक ग्रहण भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Chandra Grahan 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:31 PM, 08-Nov-2022
चंद्र ग्रहण हुआ समाप्त, करें ये कार्य
- चंद्र ग्रहण के समाप्त होते ही सूतक भी खत्म हो जाता है।
- ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान अवश्य करें, इसके बाद घर के हर कोने में गंगाजल का छिड़काव करें।
- धार्मिक मन है कि गंगाजल या किसी पवित्र नदी के जल का छिड़काव करने से ग्रहण से आई नकारात्मकता और इसके दुष्प्रभाव समाप्त हो जाते हैं।
- स्वयं स्नान करने के बाद देवी देवताओं को स्नान कराएं।
- अब भोजन या जो भी आपकी खाने पीने की चीजें हैं, उस पर गंगाजल छिड़कें।
- मंदिर अवश्य जाएं।
- इसके बाद जरूरतमंदों को कुछ वस्तुओं का दान
06:10 PM, 08-Nov-2022
कब खत्म होगा चंद्र ग्रहण 2022
भारत में चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को सायं 5 बजकर 20 मिनट से दिखना शुरू हुआ और यह शाम 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा।
विज्ञापन
05:55 PM, 08-Nov-2022
ग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जाप
- ॐ सों सोमाय नमः
- ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे
- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:
- ॐ शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम:
05:44 PM, 08-Nov-2022
चंद्र ग्रहण के दौरान करें ये काम
- ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक चंद्र ग्रहण शुरु होने से पहले खाने-पीने की सभी चीजों में तुलसी के पत्ते जरूर डालें।
- चंद्र ग्रहण शुरू होने से लेकर खत्म होने तक भगवान के नाम का जप करें।
- ग्रहण समाप्त होने के बाद घर की साफ-सफाई करें।
- चंद्र ग्रहण के बाद स्नान करें और पूरे घर में गंगा जल छिड़के।
- जब ग्रहण समाप्त हो जाए तो जरूरतमंदों को अन्न का दान करें।
- ग्रहण समाप्त होने के बाद घर की साफ-सफाई करें।
- चंद्र ग्रहण के बाद स्नान करें और पूरे घर में गंगा जल छिड़के।
- जब ग्रहण समाप्त हो जाए तो जरूरतमंदों को अन्न का दान करें।
05:13 PM, 08-Nov-2022
चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन बनाना और खाना दोनों ही वर्जित है।
- चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार की पूजा अर्चना नहीं करनी चाहिए। संभव हो तो घर के मंदिर पर पर्दा लगा दें।
- चंद्र ग्रहण के दौरान जितना हो सके सोने से बचें। जितनी देर ग्रहण लगे उतनी देर भगवान के नाम का जाप करें।
- गर्भवती महिलाओं के ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
- गर्भवती महिलाएं चंद्र ग्रहण दौरान चाकू या कैंची का भी इस्तेमाल न करें।
- चंद्र ग्रहण के दौरान पेड़-पौधों को भी छूने से बचना चाहिए।
05:06 PM, 08-Nov-2022
साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का इंतजार खत्म... जानें अपने शहर में चंद्र ग्रहण देखने का समय
| शहर | कब से शुरू | शहर | कब से शुरू |
| दिल्ली | 5.28 | नोएडा | 5.30 |
| अमृतसर | 5.32 | लखनऊ | 5.16 |
| भोपाल | 5.36 | लुधियाना | 5.34 |
| जयपुर | 5.37 | शिमला | 5.20 |
| मुंबई | 6.01 | कोलकाता | 4.52 |
| रायपुर | 5.21 | पटना | 5.00 |
| इंदौर | 5.43 | देहरादून | 5.22 |
| उदयपुर | 5.49 | गांधीनगर | 5.55 |
विज्ञापन
विज्ञापन
04:56 PM, 08-Nov-2022
देश में चंद्रोदय के साथ ईटा नगर में पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू
दुनिया के कई हिस्सों में पूर्ण चंद्र ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में भी शुरू हो गया है। सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में पूर्ण चंद्र ग्रहण का साथ आज का चंद्रोदय शुरू हो गया है। दिल्ली और मुंबई समेत देश के कई जगहों में यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।04:34 PM, 08-Nov-2022
सिडनी में दिखाई दिया ब्लड मून....थोड़ी देर बाद भारत में ग्रहण
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण जारी है और सबसे पहले आज चंद्र ग्रहण प्रशांत महासागर में दिखाई दिया, फिर इसके बाद अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया जापान और चीने में देखा गया। कई जगहों पर पूर्ण चंद्र ग्रहण होने पर ब्लड मून दिखाई दिया। भारत में अब से थोड़ी देर बाद ग्रहण दिखाना शुरू होगा। सबसे पहले देश की पूर्वी भागों में दिखाई देगा फिर धीरे-धीरे देश के बाकी हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा।04:13 PM, 08-Nov-2022
दुनिया के अलग-अलग जगहों से आने लगी चंद्र ग्रहण की तस्वीरें
@austinahilton it's the sign we've been waiting for..Lunar eclipse pic.twitter.com/MTj6THbyGf
— S Petrou (@Mrzeus69Sp) November 8, 2022
04:06 PM, 08-Nov-2022