फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budhaditya Rajyoga 2025: शुक्र की राशि तुला में बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Wed, 24 Sep 2025 02:28 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 24 Sep 2025 02:28 PM IST
सार

Budhaditya Rajyoga 2025: अक्तूबर माह में तुला राशि में बुधादित्य राजयोग बनने जा रहा है। जब सूर्य और बुध दोनों ही तुला राशि में होंगे। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Budhaditya Rajyoga 2025 Venus in Libra Brings Good luck for These Zodiac Signs
अक्तूबर माह में बना बुधादित्य राजयोग - फोटो : अमर उजाला

Budhaditya Rajyoga 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और गोचर से कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होता है। जिसमें एक राजयोग बुधादित्य राजयोग है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही खास माना जाता है। यह एक ऐसा राजयोग है जिससे जातक की कुंडली में बनने पर उसके जीवन में धन और सुख-सुविधाओं की कमी का सामना करना नहीं पड़ता है। यह राजयोग बुध और सूर्य की युति बनता है। दरअसल अक्तूबर माह में तुला राशि में यह योग बनने जा रहा है। जब सूर्य और बुध दोनों ही तुला राशि में होंगे। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ ऐसी राशियां भी हैं जिनका भाग्य बहुत ज्यादा साथ देगा जिससे जीवन में मान-सम्मान और धन-दौलत की कोई भी कमी नहीं रहेगी। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां। 

Budhaditya Rajyoga 2025 Venus in Libra Brings Good luck for These Zodiac Signs
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुध और सूर्य की युति से बना बुधादित्य राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। यह राजयोग आपकी कुंडली के पंचम भाव में बनेगा जो बहुत ही खास और शुभ भाव होता है। कुंडली का पंचम भाव शिक्षा और संतान सुख का होता है। ऐसे में आपको संतान का सुख प्राप्त होगा। जिन लोगों के वैवाहिक जीवन में किसी तरह की परेशानियां चल रही थी वह दूर होंगी। इस दौरान आपको अपनों का भरपूर साथ मिलेगा। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उनके लिए साथी की तलाश पूरी हो सकती है। अचानक से धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। 
Budhaditya Rajyoga 2025 Venus in Libra Brings Good luck for These Zodiac Signs
तुला राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग बहुत ही अनुकूल साबित होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। यह बुधादित्य राजयोग आपकी कुंडली के पहले भाव यानी लग्न में बनेगा। ऐसे में आपके स्वभाव और व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपकी कार्यक्षमता में बेहतर इजाफा होगा जो लोग कर्ज से परेशान हैं उनको इससे राहत मिलेगी। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। जो लोग वैवाहिक जीवन में हैं उनको जीवनसाथी का बेहतर साथ मिल सकता है। 

अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन
विज्ञापन
Budhaditya Rajyoga 2025 Venus in Libra Brings Good luck for These Zodiac Signs
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। यह आपकी राशि से करियर-कारोबार के स्थान पर बनेगा। ऐसे में जो लोग कई महीनों से किसी नौकरी की तलाश में है उनको नई जॉब मिल सकती है। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदार मिलने के योग बन रहे हैं। वहीं कारोबार में तरक्की और लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। जो लोग संपत्ति की खरीदारी या फिर वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। 
 

Durga Ashtami 2025 Date: 29 या 30 सितंबर कब है दुर्गा अष्टमी? जानें कन्या पूजन की सही तिथि और मुहूर्त



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed