फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Zodiac: 27 सितंबर से इन 3 राशि के लोगों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बन रहा है ये विशेष संयोग

Wed, 24 Sep 2025 12:09 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 24 Sep 2025 12:09 PM IST
सार

Lucky Zodiac 2025:  सभी ग्रहों में शनि न्याय के देवता माने जाते हैं और उन्हें मकर-कुंभ राशि का स्वामित्व प्राप्त है। वर्तमान में शनि मीन राशि में विराजमान हैं और यहां रहते हुए अन्य ग्रहों के साथ युति निर्माण भी करते हैं। 

विज्ञापन
shani surya drishti impact on zodiac these will get more benefits
27 सितंबर 2025 को कर्मफलदाता शनि पर ग्रहों के राजा सूर्य देव की दृष्टि पड़ेगी, जिससे उनका प्रभाव कई गुना बढ़ जाएगा। - फोटो : adobe stock

Lucky Zodiac: सभी ग्रहों में शनि न्याय के देवता माने जाते हैं और उन्हें मकर-कुंभ राशि का स्वामित्व प्राप्त है। वर्तमान में शनि मीन राशि में विराजमान हैं और यहां रहते हुए अन्य ग्रहों के साथ युति निर्माण भी करते हैं। हालांकि, कुछ ग्रहों की दृष्टि का प्रभाव भी शनि पर पड़ता है, जिससे 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। ऐसा ही एक विशेष संयोग सितंबर महीने में बनने जा रहा है। आपको बता दें, 27 सितंबर 2025 को कर्मफलदाता शनि पर ग्रहों के राजा सूर्य देव की दृष्टि पड़ेगी, जिससे उनका प्रभाव कई गुना बढ़ जाएगा। यह योग कुछ राशि वालों के लिए सौभाग्य और प्रगति के नए रास्ते खोल सकता है। इसके अलावा जातकों को मान-सम्मान, संघर्षों का परिणाम और कई अन्य आर्थिक लाभ भी मिल सकते हैं। आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।



Feng Shui Tips: कारोबार में चाहते हैं तरक्की तो ऑफिस में रखें फेंगशुई के अनुसार यह 6 चीजें

shani surya drishti impact on zodiac these will get more benefits
वृषभ राशि वालों के लिए समय नए बदलावों से भरा रहेगा। परिवार के लोगों में आपकी जमकर तारीफ होगी। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए समय नए बदलावों से भरा रहेगा। परिवार के लोगों में आपकी जमकर तारीफ होगी। व्यापार में भी मुनाफा होने से किसी छोटी पार्टी का आयोजन आप कर सकते हैं। लव पार्टनर के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। हालांकि, इस समय परिवार के सदस्यों का व्यवहार सहयोगात्मक आपको महसूस होगा। खास बात यह है कि इस राशि के छात्र वर्ग को परिश्रम का उचित फल मिलेगा। अगर आप कारोबार से जुड़ी लंबी दूरी की यात्रा पर जाते है, तो वह लाभप्रद रहेगी।

Feng Shui Tips For Money: इन 5 चीजों से बदल सकती है आपकी किस्मत, फेंग शुई के इन उपायों से सुख समृद्धि में होगी वृद्धि

shani surya drishti impact on zodiac these will get more benefits
स्वजनों के सहयोग और समर्थन मिलेगा।कोई नई दुकान, जमीन या वाहन खरीद सकते है। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को व्यापार में अच्छा लाभ होगा। आप घर और बाहर दोनों जगह मनचाहे परिणाम हासिल करेंगे। इस दौरान संतान पक्ष की ओर से सुखद समाचार मिलने से जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। पुराने काम को पूरा करने में अगर समस्याएं आ रही थी, तो आपको इष्ट मित्रों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। स्वजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। कोई नई दुकान, जमीन या वाहन खरीद सकते है।

Feng Shui Tips: घर पर सकारात्मकता और धन में वृद्धि के लिए जरूर अपनाएं फेंगशुई के पांच उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
shani surya drishti impact on zodiac these will get more benefits
आपको कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। छात्र वर्ग के लिए यह समय अच्छा है। - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
आपके लिए समय शुभ रहेगा। जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे। हालांकि, आप नई संपत्ति, वाहन आदि भी खरीद सकते हैं। स्वजनों के सहयोग और समर्थन से आपके साहस एवं धैर्य में वृद्धि होगी। आप अगर किसी कॉलेज में दाखिला लेना चाह रहे थे, तो वह कामना पूरी होगी। इस दौरान आपको कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। छात्र वर्ग के लिए यह समय अच्छा है।

October 2025 Grah Gochar: अक्तूबर माह में सूर्य समेत कई ग्रहों का होगा परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed