फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Budh Gochar 2025 Budh Ka Vrishabh Rashi Me Parivartan Mercury Transit Impact On Tula

Budh Gochar 2025: बुध का वृषभ राशि में गोचर, जानिए तुला राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव ?

Sat, 24 May 2025 12:25 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 24 May 2025 12:25 PM IST
सार

Budh Gochar 2025: तुला राशि वालों के लिए बुध ग्रह नवम और द्वादश भाव के स्वामी है और अब यह आपके अष्टम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। कुंडली का अष्टम भाव लंबी आयु, जीवन में घटने वाली आकस्मिक घटनाएं और रहस्यों से संबंध होता है।

विज्ञापन
Budh Gochar 2025 Budh Ka Vrishabh Rashi Me Parivartan Mercury Transit Impact On Tula
बुध का गोचर और तुला राशि में प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Budh Gochar 2025:  बुध अब वृषभ राशि में गोचर कर चुके हैं। बुध यहां कुछ दिनों तक रहने के बाद मिथुन राशि में गोचर होंगे। बुध के 23 मई 2025 को शुक्रदेव की राशि वृषभ में गोचर करने से कई राशि वालों पर शुभ, अशुभ या फिर मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को राजकुमार माना गया है। बुध बुद्धि, तर्क-वितर्क करने की क्षमता, संचार, गणित और व्यापार का कारक माना गया है। बुध ग्रह को दो राशियों का स्वामी माना गया है-कन्या और मिथुन राशि। कुंडली में बुध के मजबूत होने पर व्यक्ति बहुत ही बुद्धिमान, संचार में निपुण, लेखन क्षमता में माहिर और मीडिया से जुड़े कामों में सफलता मिलती है।
विज्ञापन


तुला राशि पर प्रभाव
तुला राशि वालों के लिए बुध ग्रह नवम और द्वादश भाव के स्वामी है और अब यह आपके अष्टम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। कुंडली का अष्टम भाव लंबी आयु, जीवन में घटने वाली आकस्मिक घटनाएं और रहस्यों से संबंध होता है। बुध का अष्टम में गोचर आपके लिए अच्छआ नहीं कहा जा सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। आपके भाग्य में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। लेकिन दूसरी तरफ तुला राशि के जातकों को रिसर्च और गूढ़ विद्या में सफलता मिल सकती है। बुध के गोचर से तुला राशि वालों के लिए दूसरे घर पर द्दष्टि पड़ने से आपकी वाणी काफी प्रभावशाली होगी। आपकी बातों को विशेष प्रभाव घर और आपके आसपास रहने वाले लोगों के दिलों-दिमाग में होगा। इससे अलावा बुध का वृषभ राशि में गोचर करने से आपके कुछ इलेक्ट्रॉनिक चीजों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। 
विज्ञापन

Surya Gochar 2025: 25 मई को सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन, इन तीन राशि वालों की बढ़ सकती हैं दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
बुध का कुंडली पर प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। कुंडली में उनकी स्थिति व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव डालती हैं। यदि बुध जन्म कुंडली में लग्न भाव में हो, तो जातक संवाद में कुशल बनता है। इतना ही नहीं बुध के प्रभाव से व्यक्ति का व्यक्तित्व  भी बढ़ता है और वह शारीरिक रूप से सुंदर बनता है। यदि किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में बुध कमजोर होता है, तो वह अक्सर बीमारियों से घिरा रहता है। इसके अलावा जातक पाचन शक्ति कमजोर, पेट दर्द और बालों की समस्याएं भी झेलता है। वहीं कुंडली में बुध की स्थिति सही न होने पर संवाद में दिक्कतें आने लगती है, जिस कारण रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही व्यापार में असफलता, नौकरी में तनाव और शिक्षा के क्षेत्र में बार-बार असफलताएं मिलने लगती हैं।

Guru Uday In Mithun: 12 साल बाद बृहस्पति होंगे मिथुन में उदित, इन 3 राशियों को मिलेगा नौकरी, धन और सम्मान


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed