{"_id":"69108051557878eac80de67a","slug":"aaj-ka-tula-rashifal10-november-2025-today-taurus-horoscope-in-hindi-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों की बढ़ सकती हैं इनकम, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों की बढ़ सकती हैं इनकम, पढ़ें आज का राशिफल
Mon, 10 Nov 2025 04:22 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 10 Nov 2025 04:22 AM IST
सार
आज का दिन आपके लिए इनकम के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आसानी से आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
तुला राशि
विज्ञापन
तुला राशि के लोग सौंदर्य प्रेमी, कूटनीतिक और संतुलित विचारों वाले होते हैं। ये स्वभाव से आकर्षक होते हैं और लोगों को आसानी से प्रभावित कर सकते हैं। ये न्यायप्रिय होते हैं और हर स्थिति में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं। ये सामाजिक और मिलनसार होते हैं, लेकिन कभी-कभी निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। इनका झुकाव कला, फैशन और संगीत की ओर अधिक होता है। वकालत, मीडिया, कूटनीति और बिजनेस में ये लोग सफल होते हैं। इनका आकर्षक व्यक्तित्व और सामंजस्य बिठाने की क्षमता इन्हें विशेष बनाती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए इनकम के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आसानी से आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन ससुराल पक्ष के व्यक्ति से आपकी खटपट होने की संभावना है, इसलिए आपको कोई बात बहुत ही तोल मोलकर बोलनी होगी। प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर हो सकता है।
विज्ञापन
शुभ रंग: नीला
विज्ञापन
उपाय
- घर में हल्दी का तिलक लगाएं और वातावरण को सकारात्मक बनाएं।
- तुला राशि वाले केसर का तिलक लगाएं और पीले रंग के कपड़े पहनें।
- किसी को प्यार से समझाएं और अपनी इच्छाओं में संयम रखें।
- धन लाभ के लिए शनिवार को शनि देव की पूजा करें।