फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj ka singh rashifal 12 August 2026 today leo horoscope in hindi

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वाले जल्दबाजी से बचें, पढ़ें आज का राशिफल

Wed, 12 Aug 2026 05:05 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 12 Aug 2026 05:05 AM IST
सार

Aaj Ka Singh Rashifal: आज का दिन नई उपलब्धियों, रिश्तों और आर्थिक लाभ के लिहाज से अच्छा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का असर साफ दिखाई देगा और लंबे समय से बनाई गई योजनाओं को आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
Aaj ka singh rashifal 12 August 2026 today leo horoscope in hindi
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव माने जाते हैं। इस राशि के लोग आत्मसम्मान को बेहद महत्व देते हैं और स्वभाव से साहसी, निडर तथा नेतृत्व करने की क्षमता रखने वाले होते हैं। इन्हें हर जगह अपनी अलग पहचान बनाना पसंद होता है और समाज में मान-सम्मान प्राप्त करने की तीव्र इच्छा रहती है। हालांकि, कई बार इनका अहंकार और क्रोध रिश्तों में दूरी ला सकता है, इसलिए विनम्रता बनाए रखना इनके लिए आवश्यक है। गेहूं, गुड़ या तांबे से संबंधित वस्तुओं का दान करना इनके लिए शुभ माना गया है। आज का राशिफल

विज्ञापन


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन नई उपलब्धियों, रिश्तों और आर्थिक लाभ के लिहाज से अच्छा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का असर साफ दिखाई देगा और लंबे समय से बनाई गई योजनाओं को आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है। सही रणनीति के साथ किए गए प्रयास भविष्य में अच्छे परिणाम दे सकते हैं। हालांकि, किसी भी काम को पूरा करने की जल्दबाजी न करें। धैर्य और लगातार प्रयास आज आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेंगे।

विज्ञापन


करियर: नई योजना या जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। अपनी कार्यक्षमता पर भरोसा रखें और महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें। जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम: अविवाहित जातकों की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो आगे चलकर उनके जीवन में खास जगह बना सकता है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी रहेगा। विश्वास और खुलकर बातचीत रिश्ते को मजबूत बनाएगी।


परिवार: दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से ऐसी सूचना मिल सकती है, जिससे कुछ समय के लिए मन उदास हो सकता है। ऐसे में भावनाओं में बहकर प्रतिक्रिया देने से बचें।

धन: मामा पक्ष की ओर से आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। धन का उपयोग समझदारी से करें और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

सलाह: धैर्य बनाए रखें, रिश्तों में भरोसा रखें और हर फैसला सोच-विचार के बाद लें।


Weekly Horoscope: मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए उलझन भरा रहेगा सप्ताह, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
Singh Rashifal August 2026: सिंह राशि वालों के लिए खुलेंगे नए अवसरों के द्वार, पढ़ें मासिक राशिफल
Shani Gochar: 30 साल बाद मेष में शनि का प्रवेश, करियर और धन में इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा
Navgrah Dosh Upay: कुंडली के ग्रह दोष कर रहे हैं परेशान? सावन में इन खास अभिषेक से दूर होगी नवग्रह पीड़ा
Sawan Mantra: सावन के पहले सोमवार पर राशि अनुसार करें शिव मंत्र जाप, इन खास उपायों से मिलेंगे शुभ फल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed