Aaj Ka Rashifal 23 August: कर्क राशि वालों के लिए सफलता लेकर आया है दिन, पढ़ें अन्य राशियों का राशिफल
23 August Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 23 अगस्त 2025 का राशिफल।
विस्तार
23 August Ka Rashifal 2025: आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। चंद्रमा का गोचर सूर्य की राशि सिंह में मघा नक्षत्र से हो रहा है, जिससे सिंह राशि में सूर्य, चंद्रमा और केतु का त्रिग्रह योग बन रहा है। साथ ही कर्क राशि में शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। इन शुभ योगों का प्रभाव विशेष रूप से मिथुन, सिंह और मकर राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। ऐसे शुभ संयोगों के बीच आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है – पढ़ें सभी राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी पैतृक मामले को मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। कोई भी निवेश बहुत ही सोच समझकर करने होंगे, नहीं तो उसमें कोई नुकसान होने की संभावना है। आपको अपने लेनदेन से संबंधित मामलों को मिल बैठकर निपटना होगा। आपकी कोई पुरानी इच्छा भी पुरी हो सकती है।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप समय बिताएंगे, जिससे आपको एक दूसरे के मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करनी होगी। बिजनेस में आप किसी के साथ पार्टनरशिप करेंगे, तो वह भी आपके लिए अच्छी रहेगी। कहीं बाहर जाने का मौका आपको मिल सकता है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी और आप वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करें।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। काम को लेकर मेहनत अधिक रहेगी। आपको पैसों से जुड़े मामलों में थोड़ा सावधान रहना होगा। आप दिखावे के चक्कर में ना पड़े, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप किसी काम को लेकर लापरवाही न करें, नहीं तो बाद में आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए कारोबार में अच्छी सफलता लेकर आएगा। मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आपकी समस्या बढ़ सकती हैं। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे हैं, उनकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।
सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। दोस्तों का आपको पूरा समर्थन मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगो को कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आप बिजली के उपकरणों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। परोपकार के कार्यो में आप बढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हे कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। नौकरी पेशा जातक इधर-उधर के कामों में धन लगाएंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम भरपूर रहेगा। आप व्यस्त रहने के कारण अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे। माता जी की सेहत में यदि कोई गिरावट चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपको कामों के लिए कोई पुरस्कार आदि मिल सकता है।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड न रहे। आपके कामों में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। यदि आपने जल्दबाजी में कोई फैसला लिया था, तो वह आपको नुकसान दे सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुश खबरी सुनने को मिल सकती है।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य को पकड़ कर चलने के लिए रहेगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप सामाजिक कामों में समय लगाएंगे। धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आप परिवार में किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा एहतियात बरतनी होगी।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलना होगा। आस पड़ोस में यदि कोई विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाएं। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए आप किसी विरोधी की बातों पर भरोसा न करें। आप शौक मौज की चीजों की खरीदारी करेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए इनकम के बढ़ते सोर्सो पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेंगी। बिजनेस में चल रही समस्याओं को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम व रोमांस भरपूर रहेगा और दोनों एक दूसरे की खूब केयर करेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है।
कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। वाणी व व्यवहार पर संयम रखें। कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको किसी पारिवारिक समस्या को छोटा नहीं समझना है। आप किसी नए घर की खरीदारी के लिए यदि कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कार्यक्षेत्र में लोगों से खूब पटेगी, लेकिन आप अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहें। वाहन की खराबी के कारण अकस्मात धन खर्च हो सकता है। आज आपके कामों की सराहना होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपके परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.