फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 10 May: इन राशि वालों को मिल सकती है कई तरह की चुनौतियां, जानें बाकी राशि वालों का हाल

Sun, 10 May 2026 12:09 AM IST
Vinod Shukla आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: Vinod Shukla Updated Sun, 10 May 2026 12:09 AM IST
सार

10 May Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 10 मई 2026 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 10 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
10 May Rashifal: 10 मई को ग्रहों और नक्षत्रों के मेल से कई तरह के योग बन रहे हैं, जिससे कुछ राशि वालों के लिए नए तरह के अवसर और सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अचानक से आय में वृद्धि के योग और नौकरी-व्यापार में अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। इसी के साथ कुछ राशि वालों को चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं 10 मई का राशिफल सभी राशियों के लिए कैसा बीतेगा। 
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 10 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज कामकाज में थोड़ी चुनौतियां आपका इंतजार कर रही हैं। ऑफिस में बॉस से बहस आपके प्रमोशन पर असर डाल सकती है, इसलिए शब्दों पर कंट्रोल रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का अवसर मिल सकता है। सेहत थोड़ी परेशान कर सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। किसी और का वाहन चलाने से बचें और कानूनी मामलों में सावधानी बरतें।
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 10 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज आपको अपने जरूरी कामों पर पूरा फोकस रखना होगा, वरना छोटी लापरवाही भी बड़ी समस्या बन सकती है। संतान को नौकरी के लिए दूर जाना पड़ सकता है, जिससे मन भावुक रहेगा। दोस्तों के साथ पार्टी का प्लान बन सकता है, लेकिन किसी पुराने पारिवारिक मुद्दे पर तनाव बढ़ने के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 10 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज दूसरों के मामलों से दूरी बनाकर रखना ही समझदारी होगी। अपने फैसले खुद लें और किसी पर निर्भर न रहें। बिजनेस में चल रहा उतार-चढ़ाव अब धीरे-धीरे खत्म होगा। पिताजी से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, लेकिन खर्चों का हिसाब रखना जरूरी है। संतान से किया वादा निभाना न भूलें।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 10 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन उलझनों से भरा रह सकता है। काम का दबाव बढ़ेगा और मन थोड़ा अशांत रहेगा, लेकिन समझदारी से आगे बढ़ेंगे तो रास्ता निकल आएगा। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है, उनके गुरुजनों से सलाह लेना बेहतर रहेगा। मां की सेहत को लेकर सतर्क रहें और समय पर इलाज कराएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed