{"_id":"69ad2f2342ea0c65720f7045","slug":"aaj-ka-mithun-rashifal-9-march-2026-today-gemini-horoscope-in-hindi-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों को समझदारी से करना होगा काम, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों को समझदारी से करना होगा काम, पढ़ें आज का राशिफल
Mon, 09 Mar 2026 04:42 AM IST
Megha Kumari
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Megha Kumari
Updated Mon, 09 Mar 2026 04:42 AM IST
सार
Aaj Ka Mithun Rashifal: यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं और प्रयास करते हैं, तो आज आपको उसके लिए अच्छे अवसर मिलने की संभावना भी बन सकती है।
विज्ञापन
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिथुन राशि
विज्ञापन
मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह होते हैं, जो बुद्धि, वाणी, संवाद और चतुराई के प्रतीक है। उनके प्रभाव से इस राशि के जातक तेज दिमाग, बातों में कुशल और नई चीजें सीखने में रुचि रखते हैं। साथ ही यह लोग व्यापार में अच्छा नाम कमाते हैं।
मिथुन राशि
आज का दिन आपको हर काम सोच-समझकर और सावधानी से करने की सलाह देता है। यदि पिछले कुछ समय से आपके करियर में कोई समस्या या रुकावट चल रही थी, तो आज उसमें सुधार देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे प्रदर्शन से आपके बॉस भी प्रभावित होंगे और संभव है कि वे आपको किसी नए पद या जिम्मेदारी के लिए विचार करें। परिवार की बात करें तो आपकी संतान किसी नई चीज की इच्छा जता सकती है और आप उनकी खुशी के लिए वह पूरी करने का प्रयास करेंगे। हालांकि किसी पुराने लेनदेन को लेकर आपके मन में थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं और प्रयास करते हैं, तो आज आपको उसके लिए अच्छे अवसर मिलने की संभावना भी बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन