फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   people of which zodiac sign are rich these 3 rashi have blessings of Goddess Lakshmi

Astrology: इन 3 राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी की होती है विशेष कृपा, बनते हैं बड़े बिजनेसमैन

Tue, 18 Jun 2024 04:34 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 18 Jun 2024 04:34 PM IST
विज्ञापन
people of which zodiac sign are rich these 3 rashi have blessings of Goddess Lakshmi
मां लक्ष्मी - फोटो : iStock

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशि के लोग जन्म से ही भाग्यशाली होते हैं। इन राशियों के लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। मां लक्ष्मी धन और समृद्धि की देवी हैं। अक्सर आपने ऐसी कहानियां सुनी होंगी कि कुछ लोग माटी को भी सोना बना देते हैं। शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन प्रदान करने वाली देवी के रूप में जानते हैं। मान्यताओं के अनुसार जिस किसी पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है उनके जीवन में धन-दौलत की कमी नहीं होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 12 राशियों में कुछ न कुछ ऐसी खूबी होती है जिसके वजह से वे लोग बहुत ही भाग्यशाली माने जाते हैं। इसी क्रम में आइए आज के इस लेख में जानते हैं कि किन 3 राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।

विज्ञापन


कौन हैं मां लक्ष्मी
हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी का एक विशेष स्थान है, इन्हें धन-सम्पदा प्रदान करने वाली देवी माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार देवी लक्ष्मी का जन्म समुद्र से हुआ है और विवाह भगवान विष्णु के संग हुआ है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मां लक्ष्मी का संबंध शुक्र ग्रह से है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है उन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। मां लक्ष्मी की पूजा से धन, वैभव और सभी प्रकार के ऐशोआराम की चीजें प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


मकर राशि
यह राशि चक्र में ग्यारहवी राशि है। इस राशि का स्वामी शनि ग्रह होता है। साथ ही मकर राशि के लोग मेहनती, महत्वाकांक्षी और अनुशासित होते हैं। यह लोग अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। मां लक्ष्मी इनकी मेहनत और लगन से प्रसन्न होती हैं और इन पर अपनी कृपा बरसाती हैं। इसलिए, मकर राशि के लोग अक्सर जीवन में बड़े बिजनेसमैन बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इन 3 राशि के लड़कों के प्रेम-जीवन में नहीं होती है स्थिरता, जानें इससे बचने के उपाय

कुंभ राशि
मकर राशि की तरह कुंभ राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। कुंभ राशि के लोगों के स्वामी आंशिक रुप में चंद्रदेव होते हैं। कुंभ राशि के लोग बुद्धिमान, रचनात्मक और स्वतंत्र होते हैं। इनकी खास बात ये होती है कि ये अपनी बजट और प्लानिंग पहले से ही बना लेते हैं। इन लोगों के पास नई चीजों को करने की अद्भुत क्षमता होती है। मां लक्ष्मी इनकी बुद्धि और रचनात्मकता से प्रभावित होती हैं और इन पर अपनी कृपा बरसाती हैं। इसलिए, कुंभ राशि के लोग अक्सर जीवन में बड़े उद्यमी बनते हैं।


मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह होता हैं। इन राशि के जातकों पर भी मां लक्ष्मी पर विशेष कृपा होती है। मिथुन राशि के लोग चंचल, मिलनसार और वाक्पटु होते हैं। इन लोगों में लोगों को आकर्षित करने की अद्भुत क्षमता होती है। इनकी खास बात ये होती है कि ये मेहनती होने के साथ-साथ कार्यकुशल भी होते हैं। मां लक्ष्मी इनके चंचल स्वभाव और वाक्पटुता से खुश होती हैं और इन पर अपनी कृपा बरसाती हैं।  इसलिए, मिथुन राशि के लोग अक्सर जीवन में सफल व्यापारी बनते हैं।

कुल मिलाकर मोटे-मोटे तौर पर ये कहा जा सकता है कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर, कुंभ और मिथुन राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इन राशियों के लोग जन्मजात ही भाग्यशाली होते हैं और इन्हें जीवन में धन-दौलत और सफलता प्राप्त होती है। यदि आप इन राशियों में से किसी एक राशि के हैं, तो आप भाग्यशाली हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed