फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Panchak February 2022 these five things should not be done in Panchak otherwise there may be a loss of money

Panchak February 2022: पंचक में भूलकर भी न करें ये पांच कार्य, वरना हो सकती है धन हानि

Sat, 05 Feb 2022 11:54 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 05 Feb 2022 11:54 AM IST
सार

Panchak February 2022: फरवरी माह में लगने वाला पंचक महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बार का दूसरा पंचक 2 फरवरी को लग चुका है। यह पंचक 6 फरवरी रविवार शाम 5 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।
 

विज्ञापन
Panchak February 2022 these five things should not be done in Panchak otherwise there may be a loss of money
Panchak February 2022: जब चंद्रमा का गोचर घनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र में होता है तो पंचक लगता है।

विस्तार

Panchak February 2022: हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह में पांच दिन ऐसे आते हैं जिनका विशेष महत्व होता है। यही पांच दिन पंचक के नाम से जाना जाता है। साल 2022 का दूसरा पंचक लग चुका है। किसी माह का पंचक शुभ फल प्रदान करता है और किसी माह का पंचक अशुभ फल। फरवरी माह में लगने वाला पंचक महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बार का दूसरा पंचक 2 फरवरी को लग चुका है। यह पंचक 6 फरवरी रविवार शाम 5 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।

विज्ञापन


कैसे लगता है पंचक
जब चंद्रमा का गोचर घनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र में होता है तो पंचक लगता है। वहीं जब चंद्रमा का गोचर कुंभ और मीन राशि में होता है, तो भी 'पंचक' की स्थिति बनती है। पंचक को 'भदवा' के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन


पंचक का महत्व
पौराणिक मान्यता के अनुसार पंचक में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।  लेकिन जब बुधवार और गुरुवार से पंचक लगते हैं तो पंचक के पांच कार्यों के अतिरिक्त शुभ कार्य किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पंचक में निषेध हैं ये पांच कार्य
ज्योतिष के अनुसार पंचक के दौरान पांच कार्यों को करना निषेध माना गया है। आइए जानते हैं क्या हैं वो पांच कार्य-  

  • पंचक के दौरान चारपाई नहीं बनवानी चाहिए, ऐसे करने से व्यक्ति के ऊपर संकट आने की संभावना बनी रहती है।
  • पंचक के दौरान घास, लकड़ी, आदि जलने वाली वस्तुएं एकत्र नहीं करनी चाहिए।
  • पंचक के दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा करना शुभ नहीं माना जाता है। दरअसल यह दिशा यम और पितरों की मानी गई है। इसलिए इन नक्षत्रों में दक्षिण दिशा की यात्रा करना हानिकारक माना गया है।
  • पंचक के दौरान घर की छत नहीं बनवानी चाहिए। ऐसा करने से घर में क्लेश और धन की हानि हो सकती है।
  • पंचक के दौरान जो अंतिम कार्य निषेध माना गया है उसके अनुसार अंतिम शय्या का निर्माण पंचकों के दौरान नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed