फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Mauni Amavasya 2023 Never Do These Mistakes Can Bring Big Trouble in Life News in Hindi

Mauni Amavasya 2023: मौनी अमावस्या के दिन भूलकर भी न करें ये काम, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी

Fri, 13 Jan 2023 12:01 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 13 Jan 2023 12:01 AM IST
सार

Mauni Amavasya 2023: माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को माघी अमावस्या या मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस साल मौनी अमावस्या 21 जनवरी को पड़ रही है। इस दिन मौन रहकर दान और स्नान करने का विशेष महत्व बताया गया है।

विज्ञापन
Mauni Amavasya 2023 Never Do These Mistakes Can Bring Big Trouble in Life News in Hindi
मौनी अमावस्या के दिन भूलकर भी न करें ये काम, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mauni Amavasya 2023: माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को माघी अमावस्या या मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस साल मौनी अमावस्या 21 जनवरी को पड़ रही है। इस दिन मौन रहकर दान और स्नान करने का विशेष महत्व बताया गया है। मौनी अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान के बाद दान करने पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन मौन व्रत रखने का विधान है। हालांकि गृहस्थ लोगों के लिए ऐसा कर पाना थोड़ा मुश्किल है। ऐसे में गृहस्थ लोग पूजा-पाठ करने के बाद अपना मौन व्रत खोल सकते हैं। इसके अलावा शास्त्रों में मौनी अमावस्या के दिए कुछ ऐसी कार्य बताए गए हैं, जिन्हें करने से आपको बचना चाहिए। आइए जानते हैं उन कार्यों के बारे में... 

विज्ञापन


Mauni Amavasya 2023: कब है मौनी अमावस्या? जानिए साल की पहली अमावस्या की तिथि और मुहूर्त 
विज्ञापन


मौनी अमावस्या के दिन भूलकर भी न करें ये काम

मांस-मदिरा के सेवन से बचें 
शास्त्रों के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन मांस-मदिरा और तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन केवल सादा भोजन ही करें। साथ ही जितना हो सके मौन रहने की कोशिश करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


झूठ बोलने से बचें
मौनी अमावस्या के दिन बोलने से बचना चाहिए। वैसे तो कहा जाता है कि किसी की भलाई के लिए बोला गया झूठ पाप नहीं माना जाता है। लेकिन मौनी अमावस्या के दिन किसी की भलाई के लिए भी झूठ न बोलें। इससे उल्टा प्रभाव आपके जीवन में पड़ने की संभावना रहती है। 

देर तक सोने से बचें
धर्म शास्त्रों के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन देर तक सोने से बचना चाहिए। इस दिन सुबह जल्दी उठकर गंगा स्नान करें। यदि आप गंगा स्नान नहीं कर सकते हैं, तो पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान करें। इसके बाद सूर्य देवता को अर्घ्य जरूर दें। ध्यान रहे स्नान करने से पहले तक कुछ बोलें नहीं। 


श्मशान के पास जाने से बचें
अमावस्या के दिन श्मसान घाट या फिर कब्रिस्तान के आसपास भी न जाएं। इसके अलावा अमावस्या के दिन रात में अधर-उधर न निकलें, क्योंकि उस रात में बुरी आत्माओं का वास होता है।

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर क्यों खाते हैं दही-चूड़ा और खिचड़ी? जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

लड़ाई-झगड़ा करने से बचें
मौनी अमावस्या के दिन किसी से भी लड़ाई-झगड़ा न करें। साथ ही किसी को भूलकर भी कोई ऐसी बात न बोलें, जिससे सामने वाले को बुरा लगे।  

पीपल की पूजा न करें
वैसे तो पीपल के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है। लेकिन मौनी अमावस्या के दिन पीपल की पूजा नहीं करनी चाहिए। अमावस्या के दिन पीपल की पूजा करना सही नहीं माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed